फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Leaving behind the disappointment of being expelled from the Navy, he achieved the police uniform

Etah News: नेवी से निकाले जाने की निराशा पीछे छोड़ी, हासिल की पुलिस की वर्दी

Thu, 13 Mar 2025 06:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 13 Mar 2025 06:00 PM IST
विज्ञापन
Leaving behind the disappointment of being expelled from the Navy, he achieved the police uniform
राजीव कुमारराजीव कुमार - फोटो : राजीव कुमार
एटा। नेवी में ज्वॉइनिंग होने के बाद निकाल दिया गया, तो निराशा ने घेर लिया। किसान पिता और गृहिणी माता ने हौसला दिया तो निराशा को पीछे छोड़ राजीव ने पुलिस की वर्दी हासिल की है। आरक्षी बनकर अब लोगों की सेवा के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक सकीट के गांव छछैना निवासी राजीव कुमार काफी समय से पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी के लिए मेहनत कर रहे हैं। राजीव ने बताया कि 2024 में इंडियन नेवी में चयन होने के साथ ही नियुक्ति भी मिल गई थी। ओडिसा राज्य के चिल्का क्षेत्र में ज्वॉइनिंग के बाद पहुंचे, लेकिन वहां कमी बताकर बाहर कर दिया गया। इसके बाद मन काफी दुखी हो गया और घर पर आकर मानसिक तनाव में रहने लगे। पिता सुखबीर सिंह और मां नीरज देवी ने उत्साहवर्धन किया तो उप्र पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। कड़ी मेहनत के बाद हर परीक्षा को पार करते गए और चयन हो गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को परिणाम आया तो घर में होली की खुशियां दोगुनी हो गईं। इसी गांव के लोकेश यादव का भी चयन हुआ है। उनके पिता किसान हैं और मां घर का काम संभालती हैं। लोकेश ने बताया कि माता-पिता की प्रेरणा और कड़ी मेहनत के कारण सफलता मिली है। उत्तर प्रदेश पुलिस में चयन होने के बाद घर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed