{"_id":"587677bb4f1c1b7940ba7fa6","slug":"leaving-all-his-work-the-first-vote","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोड़कर अपने सारे काम, पहले करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोड़कर अपने सारे काम, पहले करें मतदान
Amar Ujala
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
मतदाता जागरूकता रैली
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पाण्डियन ने विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कहा कि मतदान के प्रति सभी मतदाता जागरूक रहें। 18 वर्ष पूर्ण कर चुके सभी मतदाता 11 फरवरी को होने वाले मतदान को एक पर्व की तरह मनाए तथा अपने सारे काम छोड़ कर सबसे पहले मतदान करें। मतदान बिना किसी भय व लालच के करें।
जिलाधिकारी ने श्रीगणेश इंटर कालेज के क्रीड़ा स्थल से मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता रथ एवं रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हाथों में जागरूकता बैनर लिए छात्र छात्राओं की मतदाता जागरूकता रैली सोरों गेट स्थित बारह पत्थर मैदान से शुरू होकर अशोक नगर तिराहा, चामुंडा गेट, सरकुलर रोड, ठड़ी सड़क, बिलराम गेट चौराहा, गांधी मूर्ति से होते हुए अंबेडकर पार्क पर आकर समाप्त हुई।
रैली में द्रोपदी देवी जाजू इंटर कालेज, सरस्वती इंटर कालेज, नगर पालिका कन्या इंटर कालेज, वीएवी इंटर कालेज, गणेश इंटर कालेज, सूरज प्रसाद डागा इंटर कालेज, सरस्वती विद्या मंदिर, सुमंत कुमार माहेश्वरी इंटर कालेज सहित कई स्कूलों के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इस अवसर पर सीएमओ रंगजी दुबे, एसडीएम सदर बीएल सरोज, डीआईओएस आरएसएस राजपूत, जिला प्रभारी स्वीप जयंत गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रचार वाहन कर रहा जागरूक
प्रशासन ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए एक प्रचार वाहन भी तैयार किया है, इसे आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इस पर तैनात राजस्व विभाग के कर्मी अपने मनमोहक अंदाज से मतदाताओं को मतदान का महत्व बता रहे हैं। तहसीलदार एन. राम ने इस वाहन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान लेखपाल राजेश यादव, अनवर अली, अनिल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।