फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Leaders, police and administrative officers participated in Run for Unity

Etah News: रन फॉर यूनिटी में शामिल रहे नेता, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी

Fri, 31 Oct 2025 08:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 31 Oct 2025 08:42 PM IST
विज्ञापन
Leaders, police and administrative officers participated in Run for Unity
अवागढ़ में रन फॉर यूनिटी में शामिल लोग। संवाद
अलीगंज/मारहरा/अवागढ़/जलेसर/सकीट। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर स्कूल के छात्र-छात्राओं, पुलिसकर्मियों, राजस्व कर्मचारियों के साथ एसडीएम जगमोहन गुप्ता एवं सीओ नीतिश गर्ग ने भी रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में दौड़ लगाई। डाक बंगला से शुरू हुई दौड़ मोहल्ला काजी, गांधी मूर्ति चौराहे होते हुए नगर के तिराहे पर संपन्न हुई। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने राष्ट्रीय एकता अखंडता की शपथ ली। क्षेत्र के गांव अकबरपुर लाल सहाय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 145 मरीजों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन

मारहरा में रन फॉर यूनिटी में भारत माता के जयकारे की गूंज रही। देश की एकता, अखंडता और भाईचारे का संदेश देने को थाने से शुरू हुई रैली का शुभारंभ प्रशिक्षु सीओ अवनीश कुमार ने झंडी दिखाकर किया। कस्बे के पिदौरा अड्डा, हनुमानचौक, हैदरीचौक, अस्पताल चौराहा, मिरहची अड्डा और बड़ा बाजार होते हुए वापस थाने पर पहुंचकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

अवागढ़ में नगर पंचायत अध्यक्ष महेशपाल सिंह के नेतृत्व में हुए रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित सहित स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। इस अवसर पर डॉ. सुधीर उपाध्याय ने काव्य पाठ के माध्यम से संदेश दिया। सकरौली में थाना प्रभारी सीमा त्रिपाठी के नेतृत्व में निकली रैली में बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। स्कूलों के बच्चे हाथों में तिरंगा थामे हुए चल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलेसर में सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर राजकीय महाविद्यालय में भव्य रैली का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. आरके गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं को सरदार पटेल के बारे में जानकारी दी। बताया कि उन्होंने गृहमंत्री रहते हुए सैकड़ों रियासतों को भारत में विलय कराने में अहम भूमिका निभाई।
सकीट में थाना पुलिस ने रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम का आयोजन किया। नगरवासियों ने दौड़ रहे लोगों जगह-जगह उत्साह वर्धन किया। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा कि लौहपुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल का स्वतंत्र भारत के निर्माण मं महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को देश की एकता व अखंडता बनाए रखने में सहयोग करने की सपथ दिलाई गई। संवाद
नेताओं और अफसरों ने लगाई दौड़
राजा का रामपुर। रन फॉर यूनिटी में चेयरमैन, पूर्व चेयरमैन, विधायक, पूर्व विधायक, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी सभी ने दौड़ लगाई। कस्बे के मुख्य मड़िया चौराहेे पर पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह राठौर ने हरी झंडी दिखाकर मार्च का शुभारंभ किया। थाना प्रभारी सत्यपाल सिंह ने राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। संवाद


ली एकता की शपथ
थाना प्रभारी सहित सभी पुलिसकर्मी ने ली शपथ
जैथरा। सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर शुक्रवार को रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में थाना प्रभारी रीतेश ठाकुर सहित सभी पुलिसकर्मी एवं नागरिकों ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता की शपथ ली। थाने से शुरू हुई दौड़ एसएसएस पब्लिक स्कूल पर समाप्त हुई। संवाद

अवागढ़ में रन फॉर यूनिटी में शामिल लोग। संवाद

अवागढ़ में रन फॉर यूनिटी में शामिल लोग। संवाद

अवागढ़ में रन फॉर यूनिटी में शामिल लोग। संवाद

अवागढ़ में रन फॉर यूनिटी में शामिल लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed