फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lawyers raised the demand of getting VRS for Tehsildar

Etah News: वकीलों ने उठाई तहसीलदार को वीआरएस दिलाने की मांग

Tue, 29 Jul 2025 05:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 29 Jul 2025 05:28 PM IST
विज्ञापन
Lawyers raised the demand of getting VRS for Tehsildar
जलेसर। तहसीलदार के व्यवहार से क्षुब्ध अधिवक्ताओं का प्रदर्शन मंगलवार को 21वें दिन भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने तहसीलदार को मानसिक रोगी बताते हुए जांच की मांग की। मंडलायुक्त और जिलाधिकारी के नाम एसडीएम भावना विमल को सौंपे ज्ञापन में तहसीलदार को वीआरएस दिलाने की मांग उठाई।
विज्ञापन


मंगलवार को अधिवक्ता जुलूस निकालते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं ने तहसीलदार पर दुर्व्यवहार करने, अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने और शासकीय नियमों का उल्लंघन करने के आरोप लगाए हैं। बार के अध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा कि तहसीलदार के अनुसार जलेसर तहसील बहुत छोटी है जो उनके उपयुक्त नहीं है। 9 जुलाई को एक अधिवक्ता के साथ अभद्रता करने के बाद शुरू हुए प्रदर्शन पर वह मानसिक रूप से विचलित हैं।
विज्ञापन

लगातार अधिवक्ताओं पर टिप्पणी कर रहे हैं। सचिव गौरव जादौन ने कहा कि तहसीलदार का स्थानांतरण न होने तक रोजाना सुबह 11 बजे एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान पूर्व अध्यक्ष सुनील यादव, पुरुषोत्तम यादव, सुदीप पाठक, सुनील दीक्षित, रामदेव सिंह, द्विजेंद्र यादव, राजेश शर्मा, दयाराम यादव आदि अधिवक्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed