फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lawyers burnt effigies of the state government at the district headquarters and tehsils.

Etah News: वकीलों ने जिला मुख्यालय और तहसीलों पर जलाए प्रदेश सरकार के पुतले

Thu, 14 Sep 2023 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 14 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Lawyers burnt effigies of the state government at the district headquarters and tehsils.
एटा। हापुड़ कांड को लेकर लगातार चल रहे अधिवक्ताओं के आंदोलन ने बृहस्पतिवार को तेजी पकड़ी। जिला मुख्यालय और दोनों तहसील मुख्यालयों पर प्रदेश सरकार के पुतले जलाए गए। जिला मुख्यालय पर वकीलों ने स्टांप बिक्री और नोटरी का काम रुकवा दिया और फोटोस्टेट-कंप्यूटर की दुकानें भी बंद कराईं।
विज्ञापन

सरकार का पुतला दहन का कार्यक्रम पहले से तय था। इसको लेकर सुबह के समय अधिवक्ता कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन पर एकत्रित हुए। यहां बैठक कर आगे के आंदोलन की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद एकत्रित होकर दीवानी परिसर, एसएसपी कार्यालय तक जुलूस निकाला और सरकार व पुलिस प्रशासन विरोधी नारेबाजी की। बाद में कचहरी चौराहे पर आकर सरकार का प्रतीकात्मक पुतला जलाया।
विज्ञापन

बार अध्यक्ष अशोक सिंह सिकरवार ने बताया कि इस बीच समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी सहित अन्य पदाधिकारी कलेक्ट्रेट बार पहुंचे और अधिवक्ताओं के आंदोलन में अपना समर्थन पत्र बार अध्यक्ष को सौंपा। पूर्व विधायक अमित गौरव यादव, भूपेंद्र प्रजापति, आकाश यादव, आलोक यादव, प्रशांत यादव, धीरेंद्र सिंह, सरफराज़ बबलू आदि मौजूद थे। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों ने भी अधिवक्ताओं के आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व सांसद सत्या बहन, जिलाध्यक्ष गंगा सहाय लोधी, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अनिल सोलंकी, विधि विभाग के जिलाध्यक्ष संतोष गौतम एडवोकेट, मोहम्मद इरफान एडवोकेट पीसीसी, गीतम सिंह राजपूत, नैना शर्मा एडवोकेट पीसीसी आदि रहे। भारतीय किसान यूनियन (हलधर) के पदाधिकारियों ने भी समर्थन दिया।
प्रदर्शन कर विधानसभा के घेराव की चेतावनी
जलेसर/अलीगंज। तहसील में अधिवक्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला दहन किया। जल्द मांगे पूरी न होने पर विधानसभा का घेराव करने की चेतावनी दी। भाकियू (किसान) के पदाधिकारियों ने आंदोलन को समर्थन दिया। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष विजय कुमार सिंह और महामंत्री शीलेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार किसी के बहकावे में आकर हमारी सुनवाई नहीं कर रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता रामगोपाल सिंह, सुरेंद्र पचौरी, द्विजेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, जीवेंद्र प्रताप सिंह रहे।



अलीगंज पुरानी तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। बार अध्यक्ष प्रमोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में सरकार और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस पुरानी तहसील परिसर में पहुंची, तब तक पुतला जला दिया गया था। सचिव अनिल कुमार अवस्थी, वेद प्रकाश यादव, रवेंद्र पाल पांडे, आनंद शाक्य, कमलेश कुमार, सुधीर कुमार शाक्य, नरेश कश्यप आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed