फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lathi-charge took place in Nagla Banwari due to a dispute over a kiosk.

Etah News: नगला बनवारी में खोखे के विवाद में चले लाठी-डंडे

Tue, 23 Dec 2025 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 23 Dec 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Lathi-charge took place in Nagla Banwari due to a dispute over a kiosk.
एटा। गांव नगला वनबारी में खोखा हटाने के विवाद में लाठी-डंडे चल गए। झगड़े में एक पक्ष के महिला सहित 3 लोग घायल हुए हैं। इनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के गांव नगला बनवारी निवासी घायल अवधेश कुमार ने बताया कि मंगलवार को गांव के ही कुछ लोग भाई मोहनलाल के पास आए खोेखा हटाने की कहने लगे। विरोध करने पर पहले तो गाली-गलौज की, इसके बाद लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से प्रहार करते हुए जानलेवा हमला कर दिया। शोर सुनकर वहां पत्नी रजनी के साथ पहुंचा तो वह लोग हमलावर हो गए और पीटने लगे।
विज्ञापन

चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पीआरवी-112 ने तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed