फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lathi-charge took place in a land dispute, 10 people injured

Etah News: जमीन के विवाद में चले लाठी-डंडे, 10 लोग घायल

Wed, 24 Sep 2025 05:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 24 Sep 2025 05:50 PM IST
विज्ञापन
Lathi-charge took place in a land dispute, 10 people injured
मिरहची। जमीन के विवाद में गांव यादगारपुर में बुधवार की सुबह दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। दोनों पक्षों से 10 लोग घायल हो गए। एक गंभीर घायल को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव यादगारपुर में प्लाॅटिंग की जमीन के लिए प्रमोद कुमार एवं ज्ञान सिंह पक्ष का दीवानी न्यायालय एटा में मामला विचाराधीन है। प्रमोद पक्ष कब्जा लेने के लिए बुधवार सुबह अपने साथियों के साथ बुलडोजर मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। इनको देखकर ज्ञान सिंह पक्ष भी आ गया और कहासुनी होने लगी। इसके बाद लाठी-डंडे चल गए। इसमें एक पक्ष के प्रमोद कुमार, अवनीश, सचिन, अश्विनी, बाबू, रश्मि और दूसरे पक्ष के आकाश, सुरजीत, उषा देवी और अनीता घायल हो गईं।
विज्ञापन

अनीता को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। सूचना पर मिरहची थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पीएचसी पर भिजवाया गया। थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। दोनों पक्षों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed