फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Last salute given to Agniveer in Nagla Mohan

Etah News: नगला मोहन में अग्निवीर को दी अंतिम सलामी

Wed, 16 Apr 2025 11:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 16 Apr 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Last salute given to Agniveer in Nagla Mohan
नगाल मोहन में अग्निवीर को अंतिम सलामी​ देती सेना की टुकड़ी। - फोटो : नगाल मोहन में अग्निवीर को अंतिम सलामी​ देती सेना की टुकड़ी।
एटा। थाना जैथरा के गांव नगला मोहन निवासी अग्निवीर अंशुल यादव की मंगलवार को काली नदी में डूबने से मौत हो गई। बुधवार को सेना की टुकड़ी ने गांव में आकर अंतिम सलामी दी। सपा के कार्यकर्ताओं ने भी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद अंत्येष्टि की गई।
विज्ञापन

अग्निवीर अंशुल यादव मंगलवार को मैनपुरी एक दोस्त की ननिहाल में हो रही भागवत कथा में शामिल होने गए थे। कथा समापन के बाद सभी लोग कलश विसर्जन करने गए। वहां मित्र के मामा नहाते समय काली नदी में डूबने लगे तो उनको बचाने के लिए अंशुल भी कूद गए। दोनों ही लोग गहरे पानी में डूब गए।
विज्ञापन

स्थानीय गोताखोरों ने निकालकर अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने दोनों को ही मृत घोषित कर दिया। बुधवार को सेना की एक टुकड़ी अग्निवीर के गांव में पहुंची और अंतिम सलामी दी। इसके साथ समाजवादी पार्टी के लोग भी अंतिम संस्कार में सम्मिलित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed