फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   ,land and jwellery grab for marrige

शादी कराने के नाम पर जमीन हड़पी, बाद में किया इनकार

Thu, 01 Apr 2021 10:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:56 PM IST
विज्ञापन
,land and jwellery grab for marrige
। होटल में दुल्हन दिखाकर जेवरात दिलवा दिए गए और जमीन नाम कराने की शर्त रख दी। युवक ने शर्त के अनुसार शादी से पूर्व ही युवती के नाम जमीन कर दी, इसके बाद गुमराह किया जाता रहा और बाद में शादी से इनकार कर दिया गया। जमीन व जेवरात हड़पने का मुकदमा बुधवार को पीड़ित की ओर से दुल्हन सहित चार के खिलाफ दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

थाना सकीट क्षेत्र के गांव अंगदपुर निवासी विद्याराम उर्फ दाताराम पुत्र महेंद्रपाल सिंह की ओर से बुधवार को गांव के ही रविंद्रपाल इनकी पत्नी पूनम देवी, भतीजा टिम्पू और दुल्हन कमलेश देवी निवासी जसवंत नगर इटावा के नाम मुकदमा दर्ज कराया है। दाताराम का कहना है कि 29 दिसंबर 2018 को रविंद्र पाल ने कमलेश देवी को दुल्हन बताकर मैनपुरी स्थित एक होटल में दिखाया था, यहां पर एक जंजीर व मंगलसूत्र दिलवाया गया।
विज्ञापन

इसके बाद रविंद्र पाल ने दुल्हन की ओर से शर्त रखी कि ढाई बीघा जमीन नाम कर दो, इसके बाद कोर्ट मैरिज कर दी जाएगी। विद्याराम कहना है कि शर्त के अनुसार ढाई बीघा जमीन का कमलेश देवी के नाम बैनामा कर दिया गया, बैनामे के दौरान रविंद्र ने अपने भतीजे टिम्पू को गवाह बना दिया। आरोप है कि इसके बाद शादी के लिए कहा गया तो गुमराह किया जाने लगा और शादी की बात टाली जाती रही। दो मार्च 2021 को कमलेश देवी के नाम की गई जमीन रविंद्र ने अपनी पत्नी पूनम के नाम बतौर बैनामा कराकर हड़प ली। इसकी जानकारी होने पर ठगी का शिकार होने की जानकारी हुई। तब बुधवार को चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा लिख लिया गया है मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed