फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Lalpur Khakrai road not built for 20 years, turned into potholes

20 साल से नहीं बना लालपुर खकरई मार्ग, गडढों में हुआ तब्दील

Sun, 29 Aug 2021 12:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lalpur Khakrai road not built for 20 years, turned into potholes
मारहरा। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खकरई को जोड़ने वाला रतिभानपुर मार्ग से करीब 700 मीटर का लालपुर खकरई मार्ग 20 साल से नहीं बना है। वर्तमान में यह पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुका है। उधर, सभी संबंधित अधिकारी इसे अपने विभाग की सड़क बताने से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

हाथरस जिले की सीमा से सटा हुआ गांव लालपुर देहामाफी अधिकारियों की उपेक्षा का शिकार बना हुआ है। इस गांव के लिए रतिभानपुर मार्ग से लालपुर खकरई मार्ग करीब 20 साल पहले लोक निर्माण विभाग द्वारा डामरीकृत रोड बनाया गया। इसके बाद मार्ग पर कभी मरम्मत तक नहीं कराई गई। जबकि इतने लंबे समय अंतराल में यह पूरी तरह जर्जर हो चुका है। ऐसा नहीं है कि मार्ग को सही कराने के लिए ग्रामीणों ने कोई शिकायत नहीं की।
विज्ञापन

अशर्फीलाल, भगवान सिंह, होरीलाल, महीपाल सिंह, राजवीर सिंह, तेज सिंह, रामस्वरूप, विपिन कुमार, अतिवीर सिंह, सोमवीर सिंह, रामप्रकाश, चरन सिंह आदि ने बताया कि कई बार पीडब्ल्यूडी, मंडी समिति, जिला पंचायत, आरईडी आदि विभागों में फरियाद लगाई। लेकिन कोई अधिकारी मानने को तैयार नहीं कि सड़क उनके विभाग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईजीआरएस पर भी दे दी आख्या
ग्रामवासियों ने आईजीआरएस पर शिकायत कर इस मार्ग की मरम्मत या पुनर्निर्माण के संबंध में जानकारी मांगी। जिस पर पीडब्ल्यूडी, मंडी समिति, जिला पंचायत, आरईडी आदि विभागों की ओर से लिखित रूप से आख्या दी गई कि यह रोड उनके विभाग से नहीं बनवाया गया है।
मार्ग के संबंध में इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। पता कराएंगे कि यह मार्ग किस विभाग के अधीन है। उससे कार्य कराया जाएगा।
- अंकित अग्रवाल, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed