{"_id":"6a0b587318afa5dde20ea20e","slug":"lack-of-calcium-can-cause-joint-and-knee-pain-in-your-40s-etah-news-c-163-1-eta1004-150765-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कैल्शियम के अभाव में 40 की उम्र में दर्द दे रहे जोड़ और घुटने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कैल्शियम के अभाव में 40 की उम्र में दर्द दे रहे जोड़ और घुटने
Mon, 18 May 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 18 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में मरीजों को देखते चिकित्सक। संवाद
एटा। मेडिकल कॉलेज के हड्डी रोग विभाग में हर रोज मरीजों की लंबी कतार लग रही हैं। यहां सबसे अधिक 40 की उम्र के पार लोग उपचार लेने के लिए पहुंच रहे हैं। मरीजों के हाथ-पैर समेत जोड़ों में दर्द, अकड़न आदि की समस्या हो रही है। सोमवार को 400 मरीजों को उपचार दिया गया।
मेडिकल कॉलेज के भूतल पर हड्डी रोग विभाग में मरीजों की लंबी कतार लगी रही। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष अग्रवाल ने बताया कि कैल्शियम की कमी की वजह से ज्यादातर लोग जोड़ों व घुटने के दर्द से परेशान हैं। इसके साथ ही 60 से अधिक उम्र के लोगों को भी घुटने में दर्द की समस्या हो रही है। महिलाओं में कमर, पैर और एड़ी में दर्द की समस्या हो रही है जिन्हें, उपचार दिया जा रहा है। इसके साथ ही फ्रैक्चर मरीजों का प्लास्टर किया जा रहा है।