{"_id":"6735e505d100e8c2a202d6a7","slug":"laborer-found-dead-in-street-outside-house-accused-of-murder-etah-news-c-163-1-sagr1016-125700-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: घर के बाहर गली में मृत मिला मजदूर, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: घर के बाहर गली में मृत मिला मजदूर, हत्या का आरोप
Thu, 14 Nov 2024 05:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 14 Nov 2024 05:24 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर से सटे थाना कोतवाली देहात के गांव बारथर निवासी मजदूर बुधवार रात वनगांव की एक गली में मृत मिला। उसकी पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है।
बारथर गांव निवासी मीरा देवी ने बताया कि पति ब्रह्मानंद (40) गांव में रहकर मजदूरी करते थे। शराब के आदी होने की वजह से वह आए दिन मेरी और बच्चों की पिटाई करते थे। इस कारण मैं बच्चों को लेकर कोतवाली नगर क्षेत्र के वनगांव में एक किराए के मकान में रहने लगी। बुधवार की सुबह पति मजदूरी करने गए और शाम को घर आए तो शराब के नशे में थे। अत्यधिक नशे में होने की वजह से घर के बाहर गली में बैठ गए। मैं उनको बुलाने गई तो वह नहीं आए और उस समय उनके आसपास भी कोई नहीं था।
उन्होंने बताया कि लगभग आधा घंटा बाद वापस जाकर देखा तो वहां भीड़ जुटी हुई थी। पति के सिर से खून निकल रहा था। घटनास्थल पर कई ईंट के टुकड़े पड़े हुए थे। इस हालत में उनको देखकर हम लोग घबरा गए और लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया। आशंका है कि किसी ने उनकी हत्या की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि परिजन की तहरीर और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद