फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Laborer drowned while taking out buffalo from the pond, died

तालाब से भैंस को निकालते समय डूबा मजदूर, मौत

Mon, 06 Sep 2021 06:47 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Laborer drowned while taking out buffalo from the pond, died
मलावन में तालाब में डूबकर मृत परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर विलाप करते हुए। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। थाना मलावन क्षेत्र में तालाब में घुसी भैंस को निकालते समय मनरेगा मजदूर की डूबकर मौत हो गई। तालाब किनारे चप्पल मिलने पर ग्रामीणों को डूबने की जानकारी हुई। करीब दो घंटे बाद शव को तालाब से निकाला जा सका। गांव चांदपुर निवासी राकेश कुमार (54) पुत्र अजमेर सिंह इस हादसे का शिकार हुआ। परिजनों ने बताया कि राकेश कुमार मनरेगा मजदूर थे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह करीब 11 बजे काम करके लौटे और भैंसों को पानी पिलाने गांव के बाहर तालाब पर ले गए। यहां भैंस तालाब में घुस गईं, इनको निकालने के चक्कर में पैर फिसल गया और वह तालाब में गिरकर डूब गए। कुछ समय बाद भैंस तो घर पहुंच गईं, लेकिन राकेश नहीं पहुंचा। इसके बाद तलाश की गई तो तालाब किनारे चप्पलें मिलीं। आशंका के आधार पर तालाब में तलाश की गई। करीब दो घंटे बाद ग्रामीण शव को निकाल पाए। पुलिस को सूचना देकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

भाई से झगड़ा होने पर किशोरी ने नहर में लगाई छलांग
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित कमसान नहर पुल से सोमवार सुबह करीब 10 बजे सुम्मेर सिंह की 18 वर्षीय पुत्री सीमा निवासी गांव रुस्तमगढ़ थाना निधौली कलां ने छलांग लगा दी। नहर पुल पर रहने वाले रविंद्र सिंह और जोगिंदर सिंह उसे बचाने के लिए नहर में कूद गए। दोनों गोताखोरों ने किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। किशोरी ने बताया कि छोटे भाई से सुबह झगड़ा हो गया था, इस पर पिता ने दोनों को डांट दिया। इसी बात को लेकर आत्महत्या करने के लिए नहर में कूदी थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed