फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   laborer died while four people injured after house collapsed While demolition was going on in Etah

UP News: तोड़ते समय भरभराकर गिरा मकान, मलबे में दबकर मजदूर की मौत... चार लोग घायल; मची चीख पुकार

Wed, 23 Oct 2024 02:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 23 Oct 2024 02:09 PM IST
सार

एटा में एक मकान तोड़ते समय भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर मजदूर की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन
laborer died while four people injured after house collapsed While demolition was going on in Etah
घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़, घायल को ले जाते अस्पताल - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार को तोड़ते समय एक घर भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि, चार लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। आनन फानन घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।  

विज्ञापन


हादसा कोतवाली नगर क्षेत्र के शिकोहाबाद रोड स्थित शनि मंदिर के सामने हुआ। यहां सुबह के समय संजय सक्सेना का पुराना मकान तोड़ा जा रहा था। इसी समय यह अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर काम कर रहे मजदूर की मौत हो गई। चार लोग घायल हो गए।  
विज्ञापन


घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से मलबा हटवाया। घायलों के तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  आगे की कार्रवाई की जा रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed