फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Kshatriyas held a meeting against the BJP candidate

Etah News: भाजपा प्रत्याशी के विरोध में क्षत्रियों ने की बैठक

Fri, 03 May 2024 06:22 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 03 May 2024 06:22 PM IST
विज्ञापन
Kshatriyas held a meeting against the BJP candidate
जलेसर। क्षेत्र के गांव बढ़नपुर, कुंजमनपुर, बृजपुर, बसई, अली हसनपुर आदि गांव के क्षत्रियों ने चुनाव को लेकर बैठक की। आगरा लोकसभा क्षेत्र पर भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल को लेकर विरोध जताया।
विज्ञापन

गांव बसई अली हसनपुर के मुनेंद्र पाल सिंह ने कहा कि गांव से जाने के लिए कोई पक्की सड़क नहीं है। मोदी-योगी सरकार में भी कच्चे रास्ते से होकर जाना पड़ता है। गांव बढ़नपुर कुंजुमनपुर के राजवीर सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज के लोगों पर जबरन झूठे मुकदमे में जेल भिजवाकर अपमान किया गया है। क्षत्रिय समाज इसका बदला लेगा।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री जलेसर लोकसभा क्षेत्र से पहले तीन बार सांसद रह चुके हैं। वर्ष 2019 में वह चौथी बार सांसद चुने जाने के बाद केंद्र सरकार में मंत्री बनाए गए थे, लेकिन उन्होंने जलेसर विधानसभा क्षेत्र में कोई विकास कार्य नहीं कराया। गांवों के लिए संपर्क मार्ग तक नहीं हैं। पानी की समस्या विकराल बनी हुई है। क्षत्रिय समाज के कई लोगों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराकर जेल भेज दिया गया। जिससे क्षत्रिय समाज में आक्रोश है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed