{"_id":"672b58bc46680084a40f877f","slug":"kosmas-teams-dominated-in-kabaddi-etah-news-c-163-1-sagr1016-125355-2024-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कबड्डी में कोसमा की टीमों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कबड्डी में कोसमा की टीमों का रहा दबदबा
Wed, 06 Nov 2024 05:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 06 Nov 2024 05:23 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। निधौली कलां रोड स्थित मिनी स्टेडियम में बुधवार को ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। कोसमा की टीमों का कबड्डी में दबदबा रहा।
उद्घाटन विधायक संजीव दिवाकर व पालिकाध्यक्ष गौरी वर्मा ने किया। विधायक ने कहा कि सभी बच्चों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में भाग लेना चाहिए। हारने वाले बच्चे निराश न हों, अगले साल और मेहनत कर विजेता बनें। 50 मीटर दौड़ जूनियर बालिका वर्ग में कामिनी, बालक वर्ग में हर्ष, 100 मीटर बालिका वर्ग में जसोदा, 200 मीटर बालक में देवेंद्र, 400 मीटर बालिका वर्ग में चेतन, 600 मीटर बालिका में मधु और बालक में अरुण ने प्रथम स्थान हासिल किया। 100 मीटर दौड़ प्राथमिक बालिका वर्ग में प्रियंका, बालक वर्ग में अरशद, 400 मीटर बालिका में मुस्कान, बालक में शहबाज अव्वल रहे।
ऊंची कूद प्राथमिक वर्ग बालिका में कामिनी, बालक में अरशद, जूनियर बालिका में मुस्कान तथा बालक में राज़ुद्दीन, शॉट पुट जूनियर बालिका में ज्योत्सना, बालक में आदित्य, डिस्कस थ्रो जूनियर बालिका में रानी, बालक में नीरज ने पहला स्थान पाया। कबड्डी प्राथमिक विद्यालय बालिका वर्ग में कोसमा ने नगला धनीराम को हराया।
जूनियर बालिका वर्ग में बछेपुरा ने नगला बंजारा पर जीत हासिल की। कबड्डी बालक वर्ग प्राथमिक में कोसमा ने सिकंदरपुर मणी की टीम को पराजित किया। जूनियर वर्ग में तखावन की टीम विजयी बनी। बीडीओ पीएस आनंद, बीईओ नीलम सिंह, एआरपी अमित गौतम, उमेश शुक्ला, शंकर देव पाठक, हरी बाबू शर्मा, दौजीराम आदि मौजूद रहे। संचालन एआरपी राजेश कुमार भगत ने किया।