फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kohare ne thaamee bason aur trenon kee raphtaar

कोहरे ने थामी बसों और ट्रेनों की रफ्तार

Sun, 04 Dec 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 04 Dec 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
 kohare ne thaamee bason aur trenon kee raphtaar
कोहरे और गलन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रविवार को कोहरे और गलन ने लोगों की आफत बढ़ा दी। शनिवार शाम से शुरू हुई कोहरे की चादर रविवार सुबह घनी होती गई और सुबह 10 बजे तक लोगों को सताती रही। इस दौरान ठंडी हवाओं ने लोगों की दिक्कतें बढ़ाईं। हालांकि दोपहर को तेज धूप से मौसम को खुशनुमा कर दिया। वही कोहरे के कारण बसों और ट्रेनें भी अपने समय से लेट चल रही है।
विज्ञापन

कोहरे के कारण आगरा फोर्ट से एटा आने वाली पैसेंजर ट्रेन देरी से एटा पहुंच रही है। शनिवार को ट्रेन अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटा लेट रात 10 बजे एटा पहुंच सकी। वहीं कोहरे के चलते सुबह ट्रेन की रवानगी भी 6.30 के बाद हुई। वहीं कोहरे के चलते दिल्ली से आने वाली बसें भी देरी से एटा पहुंची। रविवार को सुबह कोहरे ने लोगों की दिक्कत बढ़ाई। इस दौरान दृश्यता एक मीटर से भी कम रह गई। हाईवे से वाहन रेंग-रेगकर और हेडलाइट जलाकर गुजरे। सुबह कोहरे के चलते लोगों की दिनचर्या पर खासा असर पड़ा। हालांकि छुट्टी का दिन होने के चलते सुबह-सुबह ज्यादा भाग दौड़ नजर नहीं आई, लेकिन लोग सर्दी से बचने से उपाय करते दिखे। सुबह 11बजे निकली तेज धूप देख लोगों के चेहरे खिल गए। लोगों ने घंटों धूप सेंकीं। कोहरे के दौरान लोगों ने अलाव तापकर राहत पाई।
विज्ञापन

--------------
खड़ी डीसीएम से टकराई बोलेरो
एटा। घने कोहरे के चलते वाहनों के टकराने की दुर्घटनाएं बढ़ने लगी हैं। रविवार सुबह करीब आठ बजे घने कोहरे में गांव नगला भूरा के पास बोलेरो खड़ी डीसीएम से जा टकराई। इससे बोलेरो में बैठी वृद्धा घायल हो गई। परिवारीजन प्राइवेट क्लीनिक पर वृद्धा का उपचार कराकर घर ले गए। घायल को नाम मालूम नहीं पड़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed