फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kidnap

आठ वर्षीय बालिका के अपहरण का आरोप

Sun, 12 Jul 2020 11:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
kidnap
एटा। थाना जलेसर क्षेत्र से करीब 10 दिन पहले एक आठ वर्षीय बालिका का अपहरण करने का आरोप पिता ने लगाया है। वह दत्तक पुत्री थी और अपने ताऊ (पापा) के यहां रह रही थी। पिता ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ साजिश कर अपहरण करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

थाना जलेसर क्षेत्र निवासी व्यक्ति का आरोप है कि गौरव गुप्ता उर्फ भोलू, अनिल गुप्ता, सहना गुप्ता और रूबी गुप्ता करीब 10 दिन पहले साजिश रचकर आठ वर्षीय दत्तक पुत्री का अपहरण कर ले गए। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और गांव पहुंची तो मामला कुछ और ही निकला।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया है कि आरोप लगाने वाले की पत्नी गौरव के साथ करीब 10 दिन पहले चली गई थी। महिला के पास अपनी कोई संतान नहीं होने के चलते देवर की पुत्री को गोद ले लिया था। महिला अपनी दत्तक पुत्री को भी साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों को कई दिनों तक तलाश किया गया, लेकिन जब कोई सुराग नहीं लगा तब तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले को फिर भी गंभीरता से लिया जा रहा है और आरोपियों की गिरफ्तार और मां-बेटी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed