फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kidavee nagar mein traansaphaarmar phunka, 500 gharon kee battee gul

किदवई नगर में ट्रांसफार्मर फुंका, 500 घरों की बत्ती गुल

Sun, 11 Dec 2016 10:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2016 10:27 PM IST
विज्ञापन
kidavee nagar mein traansaphaarmar phunka, 500 gharon kee battee gul
ट्रांसफार्मर जला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कोहरे के कारण किदवई नगर में रविवार की सुबह ट्रांसफार्मर में शार्टसर्किट हो गया और जलने लगा। इस दौरान लोगों ने बिजली विभाग के लोगों को सूचना दी गई। आरोप है कि एक घंटे बाद भी बिजलीकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे 500 घरों की बिजली दिनभर गुल रही। वहीं, शनिवार को कोहरे की नमी से हाईटेंशन तार टूटने से देहात बिजलीघर के सभी फीडर बंद करने पड़े। इससे भी लोग पेरशान रहे।
विज्ञापन

किदवई नगर कालोनी में कोहरे की बूंदों के कारण रविवार सुबह 400 केपीए के ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट होने लगा। इससे एक घंटे तक चिंगारी निकलती रही। इलाके के लोगों ने विभाग को सूचना दी, लेकिन मौके पर कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया। हालांकि इलाका मुस्लिम बाहुल्य होने और सोमवार को ईद मिलाद उन नबी का जुलूस निकालने के कारण पांच घंटे में निगम अफसरों ने ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी। ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण रविवार सुबह कुछ देर के लिए रास्ता बंद कर दिया गया था। इससे पूर्व शनिवार सुबह  कोतवाली देहात के पास घने कोहरे के बीच पेड़ की टहनी एचटी लाइन से टकराने के कारण कुछ देर के लिए बिजलीघर के सभी फीडर बंद करने पडे़ थे। वहीं, शहर में पेड़ की टहनियां नहीं कटने के कारण उपभोक्ताओं को ट्रिपिंग समस्या से घंटों बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। एक्सईएन शहर राजीव चतुर्वेदी ने कहा कि किदवई नगर में 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा है। बारावफात के कारण लोगों ने 200 केवीए की झालर लगा दीं। इसके चलते ओवरलोड होने से ट्रांसफार्मर जला है। पेड़ की टहनी कटवाईं जा चुकी हैं, लेकिन वे फिर निकर्ल आइं।
विज्ञापन

यदि ट्रांसफार्मर फटता तो हो सकता था बड़ा हादसा
किदवई नगर में आबादी के पास 400 केवीए का ट्रांसफार्मर मार्ग किनारे रखा हुआ है। यह आबादी के लिए जाने का मुख्य मार्ग है। ट्रांसफार्मर के पास से दिनभर में करीब दो हजार लोग गुजरते हैं। यदि यह ट्रांसफार्मर फट जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों का कहना है कि बिजलीकर्मियों को सही समय से सूचना दी गई थी, लेकिन वे मौके पर नहीं पहुंचे। यदि वे पहुंच जाते तो खराबी ज्यादा नहीं होती। बिजलीकर्मियों की लापरवाही लोगों के लिए भारी पड़ सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में एचटी लाइने ऊंची
पावर कार्पोरेशन के अधिशासी अभियंता राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि मुस्लिम बाहुल्य इलाके में सोमवार को ईद मिलाद उन नबी का जुलूस निकलने के कारण निरीक्षण के बाद बिजली आपूर्ति की मुकम्मल व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि जहां जरूरत थी वहां की केबल और तार ऊंचे करने के साथ पोल बदल दिए गए हैं। एक्सईएन ने बताया कि जुलूस के दौरान निगम के कर्मचारी साथ चलेंगे। ताकि तार या केबल टूटने पर उसे तुरंत संभाला जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed