फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   khoon se laal hua patit paavanee ganga ka paanee

खून से लाल हुआ पतित पावनी गंगा का पानी

Sat, 17 Dec 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 17 Dec 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
khoon se laal hua patit paavanee ganga ka paanee
लाल हुुअा गंगा का पानी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से कटरी का इलाका थर्रा उठा। संघर्ष में मारे गए लोगों के खून से पतित पावनी गंगा का पानी भी लाल हो गया। दो शव गंगा किनारे पड़े थे, उनका बहता खून गंगा में जा रहा था। तीन शव और घायल भी इधर उधर पड़े थे। खादर की जमीन पर कब्जा होता रहा और प्रशासन सोया रहा, पांच लोगों की मौत के बाद प्रशासन की नींद टूटी और अफसर घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। खादर, गांव किसौल और किलौनी के सन्नाटे को पुलिस प्रशासन की गाड़ियों के हूटर और मृतकों के परिवारीजनों की चीत्कार तोड़ रही थी।
विज्ञापन

कटरी के इलाके के गांव के लोगों के बीच आए दिन मामूली विवाद में फायरिंग की वारदात होती रहती हैं। शनिवार की सुबह इस कदर रक्त रंजित होगी, इसकी कल्पना किसी को नहीं थी। जिस जगह घटना हुई, वह गांव किलौनी और किसौल के पीछे करीब चार किलोमीटर दूर गंगा खादर में है। मौके पर पुलिस को भारी मात्रा में कारतूसों के खोखे, कारतूस की पेटी, 315 बोर के कारतूस की खाली डिब्बियां मिली है। इसके अलावा मृतकों की जेब से भी कारतूस बरामद हुए। बताया जा रहा है कि पहले दोनों पक्षों के बीच हवाई फायरिंग हुई और फिर एक दूसरे पक्ष को निशाना बनाकर गोलियां चलाई गईं। कटरी की घास और टीले की ओट लेकर दोनों पक्षों के लोग फायरिंग कर रहे थे। मानों जंग उनके बीच चल रही थी। सुखवीर और रामकिशोर के शव पास पास पड़े थे। सुखवीर के सिर में गोली लगी और उसके सिर से खून बहता हुआ गंगा के पानी मिलकर उसे लाल कर रहा था। कटरी की घास के बीच शिवराम का शव पड़ा हुआ था। रामरहीस का शव गंगा की धार के दूसरी तरफ पड़ा हुआ था। अमृतपाल उर्फ अमित के पेट में गोली लगी थी और वह लहूलुहान अवस्था में मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed