{"_id":"b1d36027e458b21acfa4c537635c3ace","slug":"kavi-sammelen-organize-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इज्जत हमें भारत की यूं जान से प्यारी है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इज्जत हमें भारत की यूं जान से प्यारी है...
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी पखवाड़े के तहत प्रधान डाकघर में बुधवार को मनोरंजन क्लब के तत्वावधान में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं के जरिए हिंदी भाषा की प्रमुखता पर बल दिया।
उद्घाटन डाक अधीक्षक आरके तिवारी ने किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में विभागीय कर्मचारियों की हिंदी राज भाषा पर प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें कमलेश कुमार प्रथम, भारती वर्मा द्वितीय और वरुण परमार तृतीय स्थान पर रहे। इसके बाद डा. रजनी शर्मा ने हिंदी पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया।
डा. राकेश सक्सेना की सरस्वती वंदना के साथ कवि सम्मेलन हुआ। डा. सुधीर पालीवाल ने सुनाया हिंदी है अपनी भाषा अपना मान दोस्तों, हिंदी है अपने देश की पहचान दोस्तों। प्रशांत पाठक ने कहा कि यूं आदतन बेफिक्र नजर आ रहे हैं, हालात से वैसे बहुत घबरा रहे हैं हम। शकील शहर ने कहा कि इज्जत हमें भारत की यूं जान से प्यारी है, साए में तिरंगे के ये उम्र गुजारी है। राकेश सक्सेना, बलराम सरस, डा. राकेश मधुकर ने भी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि सहायक डाक अधीक्षक विजय कुमार, वीडी लवानियां, डाक निरीक्षक प्रकाशचंद्र रहे। मनोरंजन क्लब के पदाधिकारी जीपी सिंह, रणवीर सिंह, आरके पालीवाल ने अतिथियों का माल्यार्पण और प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया।