फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Katari body was found in the area, went to the house on Friday

कटरी क्षेत्र में पड़ा मिला शव, शुक्रवार को घर से गए थे

Sat, 06 Feb 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
अमर उजाला ब्यूरो एटा Updated Sat, 06 Feb 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Katari body was found in the area, went to the house on Friday
उधारी का पैसा वसूलने गए ग्रामीण की गोली मार कर हत्या कर दी गई। शनिवार को कटरी क्षेत्र से उनका शव बरामद हुआ। पुलिस ने ग्रामीण का शव बरामद करके पोस्टमार्टम को भेजा है। अज्ञात हत्यारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

हत्या का शिकार नाथूराम 50 निवासी नगला रघी थाना सिकंदरपुर वैश्य हुआ। हत्यारों ने नाथूराम को चार गोलियां मारी। उसके शरीर पर चार जगह गोलियों के निशान थे। पहले कुछ लोगों ने शव पड़ा हुआ देखा, लेकिन ग्रामीण को कोई पहचान नहीं पाया। बाद में शव की सूचना आसपास के इलाके में पहुंची तो अन्य ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। इसके बाद शव की शिनाख्त हो सकी। बताया गया कि नाथूराम शुक्रवार को सुबह अपने घर से घोसगंज में उधारी के पैसे लेने के लिए गया था। परिवारीजनों ने बताया कि घोसगंज के एक ग्रामीण पर उनके सात हजार रुपये थे। यह पैसा लेने ही वह घर से गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे।  
विज्ञापन

घटना की सूचना पर एसपी हिमांशु कुमार, सीओ अमृतलाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पटियाली पुलिस को हत्यारों की शीघ्र सुराग लगाकर गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed