फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Kasganj youth dies in road accident

Etah News: सड़क हादसे में कासगंज के युवक की की मौत

Mon, 04 Nov 2024 05:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 04 Nov 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
Kasganj youth dies in road accident
एटा। भाई दूज पर देर रात सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वह अपनी पत्नी को ससुराल छोड़ने के बाद बुआ के घर थाना सकीट के घुटलई से लौट रहा था। इसके साथ ही अन्य सड़क दुर्घटनाओं में 9 लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव नगला बाजिदपुर थाना व जिला कासगंज निवासी पप्पू (37) अपनी पत्नी जशोदा को लेकर रविवार को भाई दूज कराने ससुराल कोतवाली नगर के गांव उद्देतपुर आए थे। यहां से अपनी बुआ के घर सकीट थाना क्षेत्र के गांव घुटलई पहुंचे। फूफा भोजराज के यहां दिनभर रुकने के बाद देर रात वापस लौट रहे थे। रास्ते में उमरायपुर गांव के पास स्थित पेट्रोल के सामने अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने घायल पप्पू को एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जैथरा थाना क्षेत्र के गांव अंगरैया के पास कार की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। कार चालक सोनू निवासी निबऊआ थाना सिढ़पुरा ने बताया कि वीरपाल व रामखिलाड़ी निवासी नगला भदौरिया सिढ़पुरा और इनका भांजा दाताराम निवासी बमनहार थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा अन्य सड़क दुर्घटनाओं में सुनील कुमार व दिलीप कुमार निवासी अवंतीबाई नगर कोतवाली नगर, मीना देवी निवासी नगला केवल थाना एका जिला फिरोजाबाद और ज्ञान देवी व अजीत कुमार निवासी जयसिंहपुर थाना पिलुआ घायल हो गए। सभी घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed