फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Kanwariyas show enthusiasm for Jalabhishek

Etah News: जलाभिषेक के लिए कांवड़ियों में दिखा उत्साह

Sun, 13 Aug 2023 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 13 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Kanwariyas show enthusiasm for Jalabhishek
एटा। श्रावण मास के छठवें सोमवार को शिव मंदिरों में पहुंचकर भक्त बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। रविवार सुबह से लेकर रात भर कांवड़िये विभिन्न मार्गों से होकर निकलते रहे। हर ओर शिव भजन गूंजते रहे।
विज्ञापन



पावन श्रावण मास छठवें सोमवार को लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। भारी संख्या में शिवभक्त कांवड़िये जल भरने के लिए रविवार से ही डाक कांवड़ लेकर निकल पड़े। जो कि सोमवार को अपने-अपने क्षेत्र के शिवालयों में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करेंगे। साथ ही भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक भी करेंगे। जिले में सबसे ज्यादा शिव भक्त प्रसिद्ध प्राचीन कैलाश मंदिर पर पहुंचते हैं। जहां वह भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक करते हैं। कैलाश मंदिर में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के गीतों से वातावरण भक्तिमय हो जाता है।
विज्ञापन




इन मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए शहर में कासगंज रोड, आगरा रोड, अलीगंज रोड का यातायात डायवर्ट किया गया है। यहां से गुजरने वाले वाहनों को अन्य रास्तों से निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




कांवड़ यात्रा में झूमे शिव भक्त, उड़ाया गुलाल

अलीगंज। नगर के प्राचीन शिवालय मंदिर से विशाल कांवड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों शिव भक्तों ने भाग लिया। थिरकते हुए खूब गुलाल उड़ाया। यात्रा में 42 किलो की कांवड़ आकर्षण का केंद्र रही।

श्रावण मास के छठवें सोमवार को जलाभिषेक के लिए रविवार को नगर के प्राचीन शिवालय मंदिर से कांवड़ यात्रा का आयोजन किया गया। शुभारंभ पुरोहित और शिवभक्तों के द्वारा कांवड़ की पूजा-अर्चना कर किया गया। भगवान शिव की आरती के बाद यात्रा प्रारंभी हुई। जो नगर के शिवालय मंदिर से पूरे नगर में भ्रमण करती हुई फर्रुखाबाद गंगाघाट के लिए रवाना हुई। कांवड़ यात्रा में लोगों ने गुलाल की होली खेली। जगह-जगह यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। सोमवार को शिवालय मंदिर पर शिव भक्तों के द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह पुलिस बल के साथ तैनात रहे। सोनू शर्मा, अमर कुमार, आनंद शर्मा, अशोक शर्मा, राजकुमार, उत्तम यादव, ललित कुमार आदि मौजूद रहे।



सावन मेला महोत्सव में उमड़ रहे लोग

मिरहची। अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों में श्रवण मास के चलते सावन मेला महोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में नवगठित नगर पंचायत मिरहची के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज खेल मैदान पर मेला महोत्सव लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। इसमें दर्जनों की संख्या में दुकानें सजी हुई है साथ ही मनोरंजन के लिए रंगारंग कार्यक्रम, आसमानी झूला, ड्रैगन, छोटे-बड़े झूले, छोटे बच्चों के खेलने के खेल-खिलौने, महिलाओं के लिए मीना बाजार सजाया गया है। मेले में बड़ी संख्या में पहुंचकर लोग इसका लुत्फ उठा रहे हैं। ठेकेदार अली हसन, नूर आलम ने बताया कि मेला महोत्सव का आयोजन 31 अगस्त तक किया जाएगा। लोगों में मेले को लेकर उत्साह है।



नई बस्ती के महादेव करते हैं सबकी मनोकामना पूरी
एटा। जनपद मुख्यालय पर शिकोहाबाद रोड पर नई बस्ती में स्थित शिव मंदिर में भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कहा जाता है कि यहां से आज तक कोई भी शिवभक्त खाली हाथ नहीं गया है। नई बस्ती में लगभग 50 वर्ष पूर्व बने शिवालय को नई बस्ती का महादेव मंदिर कहा जाता है। इस मंदिर की स्थापना यहीं के निवासी रामरक्षपाल गोस्वामी ने की थी। गोस्वामी की भगवान भोले के प्रति अटूट श्रद्धा थी। जिसके चलते उन्होंने भोलेनाथ की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा यहां कराई थी। इसके बाद से यह मंदिर आसपास के क्षेत्र में काफी प्रसिद्ध होता गया।



श्रावण मास में लगता है भक्तों का मेला
मंदिर में अब शिवलिंग की स्थापना करा दी गई है। यहां वैसे तो हर सोमवार को ही भारी संख्या में भगवान भोलेनाथ के भक्त पूजा करने आते हैं। लेकिन श्रावण मास में भक्तों का मेला सा लगा रहता है। - हरिओम गोस्वामी





इस मंदिर में साक्षात बाबा भोलेनाथ निवास करते हैं। यहां आज तक जिस भक्त ने भी अपनी मनोकामना की अर्जी लगाई है, उसकी मनोकामना हमेशा पूर्ण हुई है। - गायत्री देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed