फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Kanwar Yatra: District divided into 5 zones and 18 sectors

कांवड़ यात्रा: 5 जोन व 18 सेक्टर में बांटा जिला

Fri, 19 Jul 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 19 Jul 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Kanwar Yatra: District divided into 5 zones and 18 sectors
शहर के कैलाश मंदिर पर व्यवस्थाओं को देखतीं एसडीएम सदर भावना विमल।  - फोटो : शहर के कैलाश मंदिर पर व्यवस्थाओं को देखतीं एसडीएम सदर भावना विमल।
एटा। सावन का पहला सोमवार 22 जुलाई को है। पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से जिले को 5 जोन व 18 सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही 31 पुलिस सहायता केंद्र बनाए जाएंगे। ताकि किसी भी कांवड़िया को कोई समस्या न हो।
विज्ञापन

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर जिले में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की जा रही है। शुक्रवार को एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने सीमावर्ती जिलों के अधिकारियों के साथ जलेसर में एक बैठक का आयोजन किया। इसमें आगरा, फिरोजाबाद व हाथरस के पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया। एएसपी ने कहा कि सावन के महीने में निकलने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। जिसके तहत पूरे जिले को 5 जोन व 18 सेक्टर में बांटा गया है। कांवड़ियों के आने जाने वाले रूट को 71 बीट में बांटा गया है। इसके साथ ही किसी भी प्रकार की समस्या के निस्तारण के लिए 31 पुलिस सहायता केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि मुख्यालय पर स्थित कैलाश मंदिर पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंदिर के आसपास बेरीकेडिंग कराई जाएगी। मंदिर से लेकर कांवड़ यात्रा के मार्गों पर लगभग 40 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। इसके साथ ही मंदिर कमेटी व अन्य लोगों से वार्ता कर व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। सोमवार को होने वाली भीड़भाड़ को देखते हुए मंदिर कमेटी की ओर से भक्तों से एक विशेष अुनरोध रहेगा कि वह पूजा-अभिषेक आदि करने के बाद ज्यादा समय तक मंदिर पर न रुकें। इसके साथ ही जिले के हर शिवालय व मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। शुक्रवार शाम एसडीएम सदर भावना विमल ने कैलाश मंदिर, मुख्य मार्गों का निरीक्षण किया। मार्ग की स्थिति, विद्युत खंभे, प्रकाश व्यवस्था, जलभराव आदि को देखा। कमियां सुधारने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
यह रहेगा रूट डायवर्जन
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे से सोमवार की शाम 8 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा। इस दौरान भारी वाहनों को प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। कानपुर व मैनपुरी की ओर से आने वाले भारी व लोडिंग वाहन आरटीओ ऑफिस ओवर ब्रिज बाईपास से अपने गंतव्य को जाएंगे। अलीगंज व फर्रुखाबाद की ओर से आने वाले भारी व लोडिंग वाहन कुसाड़ी बाईपास से अपने गंतव्य को जाएंगे। शिकोहावाद से एटा की ओर आने वाले हल्के व भारी और आवश्यक वस्तुओं के वाहन शिकोहावाद से घिरौर,मैनपुरी होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे। वहीं कांवड़िया एटा से रिजोर, जसराना, शिकोहावाद होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। कांवड़ मार्ग पर केवल कांवड़ियों से संबंधित वाहनों का ही आवागमन होगा। कानपुर,मैनपुरी व मलावन से एटा की ओर आने वाले भारी हल्के व आवश्यक वस्तुओं के वाहन आरटीओ ओवर ब्रिज एटा से बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे। अलीगढ़, सिकंद्राराऊ से एटा की ओर आने वाले हल्के- भारी व आवश्यक वस्तुओं के वाहन चौथा मील ओवर ब्रिज से बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे व इसी मार्ग से वापस आएंगे। बरेली, बदायूं से एटा आगरा की ओर आने वाले भारी व आवश्यक वस्तुओं के वाहन एटा बाईपास गंजडुंडवारा कट से पटियाली घिरोर शिकोहावाद होते हुए टूंडला, आगरा जाएंगे और इसी मार्ग से वापस आएंगे। वहीं हल्के वाहन बरेली, बदायूं से एटा की ओर आने वाले सहावर, अमापुर, एटा वाई-पास होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे व इसी मार्ग से वापस आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed