{"_id":"64eb8a0ff8769e76180cd88f","slug":"kanwar-filled-with-135-liters-of-water-became-the-center-of-attraction-etah-news-c-163-1-sagr1016-4441-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: आकर्षण का केंद्र बनी 135 लीटर जल से भरी कांवड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: आकर्षण का केंद्र बनी 135 लीटर जल से भरी कांवड़
Sun, 27 Aug 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
मिरहची। सावन मास में भगवान शिवलिंग पर जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालु गंगा घाटों से आकर्षक एवं कठिन परिश्रम वली जल से भरी कांवड़ आस्था के साथ सड़क मार्गों पर लेकर चल रहे हैं। तमाम कांवड़ें लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहीं हैं।
ऐसा ही एक नजारा रविवार की दोपहर में कासगंज-एटा हाईवे पर देखने को मिला। इसमें 11 कांवड़ियों की एक टीम 135 लीटर गंगाजल से भरी पवित्र कांवड़ को कंधों पर ले जा रही थी। जनपद फिरोजाबाद की नगला मवासी निवासी श्रद्धालु हर्ष, अजय, बॉबी, ताजन, रवि, आदेश ने बताया कि हम लोगों ने भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए 135 लीटर की कांवड़ 135 किलोमीटर की दूरी तय करके ले जाने का प्रण लिया।
इसके अनुरूप ही कछला गंगा घाट से जल भरकर लाए हैं। सोमवार को भोलेनाथ के पवित्र मंदिर पर इस पवित्र जल से भगवान शिव का अभिषेक करेंगे।