{"_id":"626e85c6e431355e314dac32","slug":"kali-river-cut-off-the-banks-the-danger-of-water-in-the-village-will-increase-in-the-rain-etah-news-agr5320612155","type":"story","status":"publish","title_hn":"काली नदी: काट लिए किनारे, बरसात में बढ़ेगा गांव में पानी का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काली नदी: काट लिए किनारे, बरसात में बढ़ेगा गांव में पानी का खतरा
विज्ञापन
गढ़ी बेंदुला पुल के नीचे काली नदी के कटे हुए किनारे। संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। काली नदी से अवैध खनन करने के लिए किनारे काटकर ट्रैक्टर और जेसीबी के रास्ते बना लिए गए हैं। इससे बारिश में पानी का बहाव बढ़ने पर गांव और खेतों में पानी भरने का खतरा बन गया है। पिछली बारिश में खेत जलमग्न हो गए थे और किसानों को नुकसान उठाना पड़ा था। काली नदी से अवैध खनन करने के लिए माफिया गांववासियों को मुसीबत में झोंक रहे हैं। जिले में नदी के किनारे जो भी गांव हैं, सभी का यह हाल है, लेकिन माफिया के खौफ और पुलिस से सांठगांठ के आगे गांववासी खुलकर बोल भी नहीं पाते।
दबी जुबान और नाम न छापने की शर्त पर गांव अथैया के गांववासियों ने बताया कि ट्रैक्टर, ट्रॉली और जेसीबी से खनन किया जाता है। लोगों की निगाह में आने से बचने के लिए इन वाहनों को खेतों से होकर नदी तक लेकर आते हैं। नदी में घुसने तक के लिए किनारे काट दिए गए हैं। जिससे नदी के किनारे गांव के ही स्तर पर आ गए। यही हाल पिछले साल भी था। बारिश हुई तो इस नदी में पानी अचानक से काफी बढ़ा। जिसके चलते नदी से ओवरफ्लो होकर पानी खेतों और गांव में पहुंच गया। बोई गई फसल बर्बाद हो गई थी। इस बार भी ऐसा ही कुछ होता नजर आ रहा है।
अफसरों ने माना हो रहा खनन, लेकिन रोकने में नाकाम
काली नदी से खनन किए जाने की बात अफसरों ने भी मान ली है। इसके बावजूद रोकने में नाकाम बने हुए हैं। खनन विभाग ने अज्ञात लोगों द्वारा खनन किए जाने की रिपोर्ट थाना जैथरा में लिखाई गई है। खनन निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि काली नदी से अवैध खनन के समाचार को संज्ञान में लेते हुए लेखपालों के साथ जैथरा थाना क्षेत्र में नदी किनारे निरीक्षण किया। उस समय खनन नहीं हो रहा था, लेकिन आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह-शाम खनन किया जाता है। इससे स्पष्ट है कि बिना अनुमति के यहां खनन किया जाता है, जो खनिज नियमावली का उल्लंघन है।