फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kachaharee aur tahaseel mein kaamakaaj band

कचहरी और तहसील में कामकाज बंद

Fri, 21 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 21 Oct 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
kachaharee aur tahaseel mein kaamakaaj band
मुंसिफ कोर्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुंसिफ कोर्ट जलेसर भेजने के विरोध में शुक्रवार को कचहरी और तहसील में वकीलों ने कामकाज बंद रखा। कचहरी के पास शुक्रवार सुबह कुछ दुकान खुलने पर अधिवक्ताओं ने दुकानें बंद कराईं तो पुलिस प्रशासन के कान खड़े हो गए। करीब दस बजे हंगामा होने पर सीओ और एसडीएम दो थानों का फोर्स मौके पर पहुंचा। एसडीएम और सीओ शुक्रवार को दिनभर कचहरी के बाहर पुलिस बल के साथ डेरा जमाए रहे।
विज्ञापन

बता दें कि मुंसिफ कोर्ट जलेसर भेजने के विरोध में कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के अधिवक्ता कई दिनों से हड़ताल पर हैं। इसी के विरोध में गुरुवार को कचहरी के दुकानदार, स्टांप वेंडर, टाइपिस्ट, नोटरी अधिवक्ताओं ने भी हड़ताल का समर्थन करते हुए दो दिवसीय हड़ताल का एलान किया था। इसके चलते शुक्रवार को सभी दुकानदार, टाइपिस्ट, नोटरी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। सुबह करीब दस बजे कुछ दुकानदारों ने दुकान खुली मिलीं, जिसे अधिवक्ताओं ने बंद कराया। कुछ देर हंगामा हुआ तो पुलिस प्रशासन के कान खड़े हो गए। सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ पहुंचे एसडीएम रवि प्रकाश और सीओ निवेश कटियार ने समझा कर शांत कराया। इसके बाद कचहरी के आसपास की दुकानें पूरे दिन बंद रहीं। हंगामे के बाद कचहरी परिसर के बाहर शुक्रवार को दिनभर पुलिस बल तैनात रहा, जबकि एसडीएम और सीओ डेरा जमाए रहे। हड़ताल पर गए कचहरी और तहसील के वकीलों समेत अन्य लोगों ने शुक्रवार को कामकाज ठप रखा। बार एसोसिएशन अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद पचौरी, महासचिव राकेश यादव ने बताया कि जलेसर मुंसिफी को लेकर विरोध जारी रहेगा। इस दौरान विनीत मिश्रा, सतेंद्र पाल सिंह, राकेश यादव,जिनेंद्र कुलश्रेष्ठ, सुनील यादव समेत अनेक वकील मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed