{"_id":"5fdf83dc8ebc3e3c88226709","slug":"kabza-etah-news-agr472848559","type":"story","status":"publish","title_hn":"सदर विधायक पर प्रधान ने लगाया जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सदर विधायक पर प्रधान ने लगाया जबरन जमीन पर कब्जा करने का आरोप
विज्ञापन
विवादित जमीन पर मौजूद पुलिस व जेसीवी ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। अनुसूचित जाति के प्रधान ने आबादी घोषित जमीन पर जबरन कब्जा करने का आरोप सदर विधायक और उनके भाई पर लगाया है। मामला थाना मलावन क्षेत्र के गांव सैंथरी का है।
तहसील सदर व थाना मलावन क्षेत्र के गांव सेंथरी निवासी प्रधान सुरेंद्र कुमार का आरोप है कि गाटा संख्या 165 में छह बीघा जमीन उनके नाम थी। इसमें से तीन बीघा उन्होंने बेच दी। वहीं शेष तीन बीघा जमीन पर सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड और उनके बड़े भाई पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा ने रविवार को जेसीबी से नींव उखाड़कर कब्जा कर लिया। विरोध करने पर धमकियां दी गई और पुलिस की मौजूदगी में कब्जा किया गया।
प्रधान का कहना है कि डीएम सुखलाल भारती को भी पूरा मामला बताया था और सोमवार को मामले में तारीख है। वहीं सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड का कहना है कि प्रधान के परिजन रामदास, करन सिंह, खेमकरन का हिस्सा गाटा संख्या 165 में से खरीदा गया था। खरीदी जमीन पर ही कब्जा लिया है। कब्जा लेने से पहले हाईकोर्ट से आदेश भी लिया गया है। प्रधान ने एतराज किया था। इसके बाद मामला अदालत में पहुंचा और जीतने के बाद कब्जा की प्रक्रियाएं पूर्ण की गई हैं। जबरन कब्जा करने के आरोप निराधार हैं।