फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   kabaddee aur baidamintan mein khilaadiyon ne laharaaya paracham

कबड्डी और बैडमिंटन में खिलाड़ियों ने लहराया परचम

Sun, 13 Nov 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Nov 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
kabaddee aur baidamintan mein khilaadiyon ne laharaaya paracham
ओलंपिक खेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय परंपरागत ओलंपिक खेल में कबड्डी एवं बैडमिंटन में कासगंज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इस छोटे से शहर के खिलाड़ियों ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कबड्डी में स्वर्ण पदक जीता तो बैडमिंटन में रजत पदक जीता।
विज्ञापन

6 नवंबर से 11 नवंबर तक नेपाल के पोखरा एवं काठमांडू में ओलंपिक खेलों का आयोजन किया गया। नेपाल सहित भारत, श्रीलंका एवं बांग्ला देश के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पांच दिवसीय इन खेलों में कबड्डी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और स्वर्ण पदक जीता। सीनियर कबड्डी में कासगंज के नवल कुमार, अजय यादव, आकाश कुमार एवं गोपेश यादव ने अच्छा प्रदर्शन किया और अपनी टीम को स्वर्ण पदक दिलाया। वहीं जूनियर वर्ग की कबड्डी में यहां के ऋषि शर्मा, सूरज माहेश्वरी, अंशुल पाल, उत्कर्ष सिसौदिया, चंद्र प्रकाश, दीपक, दुष्यंत ने श्रेष्ठ खेल प्रदर्शन से भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। बैडमिंटन में जय सक्सेना ने रजत पदक भारत को दिलाया। जिला ओलंपिक खेल संघ के सचिव गौरव यादव ने यह जानकारी दी। टीम के तकनीकी अधिकारी मोहित कुमार एवं मैनेजर राखी गौतम भी टीम के साथ काठमांडू गए थे। खिलाड़ियों की उपलब्धि पर परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह, जिलाधिकारी के विजियेंद्र पांडियन, पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार, खेल प्रशिक्षक डा. प्रवीन सिंह जादौन, डा. संजय सक्सेना, डा. बीके तोमर, डा. सुरेंद्र गुप्ता सहित अन्य लोगों ने उपलब्धि पर हर्ष जताते हुए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed