{"_id":"5de6a4e08ebc3e549a775f4c","slug":"kab-tak-nirbhaya-aparajita-samvad-etah-news-agr418321725","type":"story","status":"publish","title_hn":"#kabtaknirbhaya हैदराबाद कांड पर आक्रोश: दोषियों को सरेआम दी जाए फांसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#kabtaknirbhaya हैदराबाद कांड पर आक्रोश: दोषियों को सरेआम दी जाए फांसी
विज्ञापन
छात्राओं ने हैदराबाद कांड के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। हैदराबाद में पशु चिकित्सक के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना से कासगंज की आधी आबादी में उबाल है। घटना से आहत महिलाएं पीड़ित परिवार के साथ खड़ी नजर आ रही है। नगर पालिका कन्या महाविद्यालय की छात्राएं घटना के दोषियों को सरेआम फांसी की सजा दिलाना चाहती है।
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम के तहत नगर पालिका कन्या महाविद्यालय में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का रूप माना गया है। कहा भी गया है कि जहां नारी की पूजा होती है वहां देवताओं का वास होता है लेकिन आज उसी नारी के मान का मर्दन किया जा रहा है। आए दिन महिलाओं के साथ दिल दहलाने वाली घटनाएं हो रही है। छात्राओं में हैदराबाद की घटना को लेकर आक्रोश नजर आया। छात्राओं ने ऐसी घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों को जैसे को तैसा की तर्ज पर सजा देने की मांग की।
अपराधियों को जलाया जाए जिंदा
ऐसी घटनाएं समाज के लिए कलंक हैं। पशु चिकित्सक के साथ हैवानियत के बाद जिस तरह उसे जिंदा जलाया गया उसी तरह घटना को अंजाम देने वाले दोषियों को को जिंदा जलाया जाए। इसके बाद ही ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा।-रंजना सिंह छात्रा
विज्ञापन
घटनाओं पर अंकुश लगना जरूरी
आधी आबादी के साथ हो रही घटनाओं पर अंकुश लगना बेहद आवश्यक है। महिलाओं और युवतियों को अपने भीतर से डर निकालना होगा। अपनी सुरक्षा के लिए आत्मनिर्भर बनना होगा। इसके बाद ही वे दरिंदों से सुरक्षित रह सकेंगी।- मोनिका छात्रा
अपराधी कोई हो, सजा मिले
परिवार में बेटियों पर तमाम तरह की बंदिशें लगाई जाती है, लेकिन बेटों को कहीं भी आने जाने से रोकाटोकी नहीं की जाती। परिवार में बेटा बेटी को समान भाव से देखा जाना चाहिए। अपराध करने वाला कोई भी हो, उसे सजा अवश्य मिलनी चाहिए।- निकिता माहेश्वरी
चौराहे पर दी जाए फांसी
हैदराबाद की घटना पहली बार नहीं हुई। महिलाओं के साथ होने वाली हैवानियत कुछ दिन याद रहती है और इसके बाद भुला दिया जाता है। हैवानियत को रोकने के लिए कानून में बदलाव कर अपराधियों को बीच चौराहे पर फंासी पर लटका दिया जाना चाहिए।-प्रीति, छात्रा