{"_id":"570942854f1c1b7c2ac810f1","slug":"kaapiyaan-bata-raheen-vaaraanasee-mandal-mein-huee-thee-khoob-nakal","type":"story","status":"publish","title_hn":"कापियां बता रहीं, वाराणसी मंडल में हुई थी खूब नकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कापियां बता रहीं, वाराणसी मंडल में हुई थी खूब नकल
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Sat, 09 Apr 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी मंडल के जिलों में यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में नकल का बोलबाला रहा। सैकड़ों कापियां ऐसी हैं जो केंद्रों पर सामूहिक नकल होने की गवाही दे रही हैं। शनिवार से शुरू हुई इस मंडल के कई केंद्रों की कापियों की जांच में एक जैसे ही उत्तर लिखे मिले। गलतियां तक एक सी हैं।
परीक्षकों के मुताबिक कापियों से सामूहिक नकल की पुष्टि हो रही है। पूरे केंद्र के परीक्षार्थियों के सही या गलत एक जैसे जवाब हैं। इतना ही नहीं अंग्रेजी के प्रश्नपत्र में एक केंद्र पर 209 परीक्षार्थियों में से अधिकांश के प्रश्न हल करने का क्रम भी एक जैसा था। पहला प्रश्न सभी ने निबंध का किया है। नकल के लिए बदनाम होने के चलते यहां की परीक्षा कोडेड कापियों पर कराई गई है।
कापियों में नोट रखने के मामले में भी वाराणसी मंडल के परीक्षार्थी आगे हैं। अब तक इलाहाबाद मंडल की कापियों में दस से सौ तक के नोट निकल रहे थे। वहीं वाराणसी की कापियों पहले ही दिन पांच-पांच सौ के नोट निकले।
विज्ञापन
मंडल बदलते ही परीक्षकों-उप प्रधान परीक्षकों का कागजी काम बढ़ गया है। इसके असर से मूल्यांकन की गति भी धीमी पड़ गई। पहले दिन परीक्षक कम कापियां ही जांच सके।
वाराणसी मंडल की कापियों से सामूहिक नकल की पुष्टि हो रही है। सैकड़ों कापियों में उत्तर ही नहीं वरन क्रम भी एक जैसे हैं। कई परीक्षार्थियों ने तो पत्र लिखकर नकल की बात कबूली भी है।
रामपाल सिंह, उप प्रधान परीक्षक