फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Junior teachers demonstration

जूनियर शिक्षकों का धरना प्रदर्शन

Tue, 22 Dec 2015 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
अमर उजाला ब्यूरो एटा। Updated Tue, 22 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Junior teachers demonstration
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति मोर्चा ने वेतन न मिलने पर मंगलवार को बीएसए कार्यालय परिसर में धरना दिया। आंदोलनकारियों का आरेाप है कि तीन माह बाद भी उन्हें भुगतान नहीं हो रहा।  
विज्ञापन

वेतन भुगतान की मांग को लेकर सीधी भर्ती वाले दर्जनों शिक्षक शिक्षिकाओं ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर वेतन भुगतान की मांग की। मंडल अध्यक्ष गजराज सिंह, जिलाध्यक्ष अखिल यादव ने कहा कि 22 सितंबर को नियुक्त हुए जूनियर शिक्षकों को तीन माह बाद भी वेतन नहीं मिल रहा। ऐसे में उनके सामने आर्थिक संकट है। विवेक कृष्ण, मोहनप्रकाश उपाध्याय ने कहा कि अधिकांश जिलों में सत्यापन का काम प्रगति पर है। जबकि यहां सत्यापन के नाम पर वेतन भुगतान नहीं किया जा रहा। आंदोलनकारियों ने अविलंब सत्यापन कराने की मांग की है। धरना प्रदर्शन में देवेश कुमार, विवेक तिवारी, कल्पना दीक्षित, पूनम, शैलजा, सोमेंद्र प्रताप सिंह, नीरज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed