फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Junior Engineers also staged a sit-in on the second day

अवर अभियंताओं का दूसरे दिन भी धरना जारी

Wed, 18 Aug 2021 07:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
Junior Engineers also staged a sit-in on the second day
अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर धरना के दौरान नारेबाजी करते अवर अभियंता। संवाद - फोटो : ETAH
एटा। टीजीटू (टेक्नीशियन ग्रेड टू) को हटाने को लेकर अवर अभियंताओं ने दूसरे दिन बुधवार को भी धरना दिया। सुबह से शाम तक अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर डटे रहे। उनका कहना है कि जब तक अधिकारियों से उचित जवाब नहीं मिल जाता, धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर बुधवार सुबह 10 बजे अवर अभियंता एकत्रित हो गए। फर्श बिछाकर धरना पर बैठ गए और नारेबाजी कर भड़ास निकाली। अवर अभियंताओं का कहना था कि मंगलवार देर शाम तक अधिकारियों से वार्ता चली लेकिन कोई बात नहीं बनी। उन्होंने बताया कि अधीक्षण अभियंता का कहना है कि जेई की कमी के चलते टीजीटू को नहीं हटाया जा रहा है। अवर अभियंताओं ने बताया टीजीटू से जेई का चार्ज हटाने के निर्देश आए हैं। इसके बाद से वह चार्ज हटाने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

नहीं चला चेकिंग अभियान
अवर अभियंताओं के धरना-प्रदर्शन के कारण बुधवार को जिले में विद्युत चेकिंग अभियान नहीं चला। अवर अभियंताओं का कहना है बिजली आपूर्ति में कोई दिक्कत नहीं आएगी। वसूली, एफआईआर सहित अन्य कार्य प्रभावित रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में रही दिक्कत
अवर अभियंताओं की हड़ताल के कारण ग्रामीण क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अलीगंज क्षेत्र के गांव बनी, दहेलिया, खरसुलिया आदि क्षेत्र में बिजली की समस्या रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed