{"_id":"6917738439351be2720814af","slug":"junior-engineer-suspended-for-taking-rs-10000-etah-news-c-163-1-eta1004-141950-2025-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: 10 हजार रुपये लेने के मामले में अवर अभियंता निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: 10 हजार रुपये लेने के मामले में अवर अभियंता निलंबित
Fri, 14 Nov 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 14 Nov 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
एटा। जलेसर क्षेत्र के कोसमा तखावन विद्युत सब स्टेशन के अवर अभियंता का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें 10 हजार रुपये लेने की बात कही जा रही है। उच्चाधिकारियों ने इसकी जांच कर अवर अभियंता को निलंबित कर दिया है।
जलेसर थाना क्षेत्र के गांव नगला चतुरी निवासी ऊषा ने अवर अभियंता मनोज कुमार पर 10 हजार रुपये लेने व धमकी देने और अभद्रता करने का आरोप लगाया था। महिला ने बताया कि अवर अभियंता ने नलकूप के ट्रांसफाॅर्मर से बिजली कनेक्शन दिलाने के नाम पर 10 हजार रुपये लिए लेकिन कनेक्शन नहीं दिया। इसके बाद दोबारा 1 हजार रुपये की अतिरिक्त मांग की। रुपये न देने पर जेल भेजने की धमकी दी।
वहीं अवर अभियंता मनोज कुमार का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह अभद्र भाषा का प्रयोग करते सुने जा रहे थे। अधिशासी अभियंता ओपी पाल ने बताया कि अवर अभियंता मनोज कुमार के खिलाफ जांच की गई जिसमें दोषी पाए गए। उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।