फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   juloos mein goonjee ya alee ya husain kee sada

जुलूस में गूंजी या अली या हुसैन की सदा

Wed, 12 Oct 2016 11:56 PM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Wed, 12 Oct 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
juloos mein goonjee ya alee ya husain kee sada
जुलूस में गूंजी या अली या हुसैन की सदा - फोटो : Amar ujala
देर रात करबला में ताजियों को किया गया सुपर्द-ए-खाक, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज कारनामे
विज्ञापन


मोहर्रम पर बुधवार को मातम मनाया गया। मुस्लिम समुदाय ने बुधवार देर रात करबला में ताजिये सुपुर्द-ए-खाक किए। इस दौरान जुलूस में युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।   शहर में मुस्लिम समुदाय ने मोहर्रम गमगीन माहौल में मनाया। हजरत इमाम हुसैन की याद में मातम मनाया गया। मंगलवार को शहर के रेवाड़ी मोहल्ला, मारहरा दरवाजा, किदवईनगर, होली मोहल्ला और इस्लामनगर में रखे ताजियों का बुधवार देर रात करबला में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। ताजियों को लेकर समाज के युवा वर्ग ने मातम मनाया। देर रात शीतलपुर स्थित आम करबला में ताजिये सुपुर्द-ए-खाक कर दिए गए। इसके अलावा मुस्लिम समाज के कुछ लोग अपने निकटवर्ती कब्रिस्तान में ताजिये सुपुर्द-ए-खाक करने गए। मोहम्मद जमां खां, निखासत उल्ला खां, शकील अहमद, अंसार अली, अंसरा रायन, नसीब ठेकेदार, अख्तर फारुखी, सलीम अब्बासी, नदीम उमर, अब्दुल रशीद कैफी, शमशाद सलमानी समेत मुस्लिम समुदाय के अनेक लोग मौजूद रहे।  सराय अगहत में मोहर्रम के मौके पर जुलूस निकाला गया। जुलूस चौक मोहल्ला इमामबाड़े से शुरू होकर सब्जी मंडी इमामबाड़ा, शाह मोहल्ला इमामबाड़ा, जामा मस्जिद इमामबाड़ा, रेती मोहल्ला इमामबाड़े से होता हुआ करबला में संपन्न हुआ। जहां ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इस मौके पर शरीफ अंसारी, अच्छन खान, राहत खान, अलीहसन मंसूरी, जलालुद्दीन मंसूरी, सुल्तान शाह, पप्पू शाह, हयात वारिस सिद्दीकी, सद्दन सिद्दीकी मौजूद रहे। पिलुआ में मोहर्रम का जुलूस स्टेट बैंक से शुरू हुआ। जुलूस मैन मार्केट और मैन रोड से होते हुए करबला पहुंचा। जहां मातमी माहौल मेें ताजियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इरफान, दिलशाद, अबरार, वहीद खान, नेकसे खान, इरशाद अली, इस्सत अली, आमिर खान, आम इस्लाम, हनीफ खान, बबलू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed