फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Juan firing at the airport, a death

जुएं के अड्डे पर फायरिंग, एक की मौत

Sun, 16 Aug 2015 07:17 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Sun, 16 Aug 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
Juan firing at the airport, a death
 स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर नगर की लगी शिवालय में जुएं के अड्डे पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। पूरे शहर में घटना से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे एएसपी और अन्य अधिकारियों को मौके का जायजा लिया। मृतक सराफा कारोबारी का बेट है। इसके विरोध में सराफा बाजार बंद रहा।
विज्ञापन

सौरभ गली शिवालय में वीरेंद्र उर्फ लल्ला के घर चल रहे जुए के अड्डे पर अपने उधार के पैसों का तकादा लेने गया था। सौरभ को आरोपी बुलाकर ले गए थे। इसी बीच जुए के अड्डे पर दो गुटो के बीच हुए विवाद के कारण फायरिंग हो गई। सौरभ के सीने में गोली लगी और वह वहीं गिर गया। सलीम मेम्बर के हाथ में गोली लगी। सौरभ को जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिवारीजन और अन्य लोग चिकित्सालय पहुंचे। मामले की प्राथमिकी राज माहेश्वरी, मिनी माहेश्वरी निवासी नदरई, गौरव यादव, मोहन यादव निवासी ठंडी सड़क, टिंकू गुप्ता निवासी नदरई गेट और चार अज्ञात के खिलाफ दर्ज की गई है। मृतक के पिता महेशचंद्र का आरोप है कि उनके पुत्र को पैसा दिलवाने के बहाने आरोपी बुलाकर ले गए थे और उसकी हत्या कर दी गई। सभी आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

एएसपी राधे मोहन भारद्वाज, सीओ एके सिंह ने शिवालय गली पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से चले हुए कारतूस के खोखे भी बरामद किए। इस सनसनीखेज मामले की विवेचना कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर सिंह को सोंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सराफा कारोबारियों ने गिरफ्तारी की मांग
सर्राफा कारोबारियों ने सौरभ की हत्या के विरोध में प्रतिष्ठान बंद रखे। सौरभ सर्राफा कारोबारी महेशचंद्र गहलोत का पुत्र है। सर्राफा कारोबारियों ने हत्यारोपियों को गिरफ्तारी की मांग की है। सर्राफा कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिरुद्ध पल्तानी, जिला सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, मुकेश गहलोत, दीपक गुप्ता, योगेश गौड़, सुरेश गौड़, राजेंद्र गुप्ता, प्रवीन गुप्ता, राजकुमार, सदनलाल ने प्रतिष्ठान बंद रख हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग। अपर पुलिस अधीक्षक राधे मोहन भारद्वाज का कहना है कि सौरभ की हत्या करने वाले नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई हैं। शहर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed