{"_id":"625b00cc72fac05a2e289a2a","slug":"jovem-morto-a-tiros-em-depresso-etah-news-agr530491036","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवसाद में युवक ने मारी गोली मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवसाद में युवक ने मारी गोली मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत भगीपुर में नाना के हत्यारोपी युवक ने तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजन के मुताबिक जमानत पर छूटकर आने के बाद से अवसाद में रह रहा था।
पोस्टमार्टम हाउस पर भगीपुर निवासी रूबी ने बताया उनका मायका फिरोजाबाद जनपद के एका थाना क्षेत्र के गांव पुरा खेड़ा में है। मार्च 2020 में पुत्र नितिन (18) ननिहाल गया हुआ था। वहां बच्चों में विवाद हो गया। इस दौरान उसके बेटे नितिन ने एक बच्चे से कुछ बोल दिया। इस पर मेरे परिवार के चाचा विनय ने नितिन को धक्का मार दिया, नितिन गिर गया था। उसने बचाव के लिए पास में रखा फावड़ा उठाया।
अचानक बेट से फावड़ा निकल कर चाचा विनय की गर्दन पर गिरा और 15 मार्च 2020 को उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि विनय के बेटों ने नितिन सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। उस समय पुत्र नाबालिग था। उसे बाल संरक्षण गृह में रखा गया। जनवरी 2022 माह में उसे जमानत मिली और वह घर आ गया। 22 माह जेल में रह कर आने बाद नितिन परेशान रहने लगा था।
विज्ञापन
इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने समझौते के लिए तीस लाख रुपये मांगे। मना करने पर नितिन के खिलाफ हाईकोर्ट में वाद दायर किया था। उसके बालिग होने का टेस्ट कराने की बात कही थी। इसको लेकर नितिन और ज्यादा परेशान रहने लगा था। शनिवार को वह अपनी दवा लेने के लिए गईं थी। इसी दौरान नितिन ने घर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
युवक द्वारा घर में ही आत्महत्या की गई है। युवक की मां ने बताया कि एक हत्या के मामले में वह जेल काटकर आया था। इसी के चलते परेशान रहता था।
कालू सिंह, सीओ सिटी