फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jnmkalyank festival faithful Jume

जन्मकल्याणक महोत्सव में झूमे श्रद्धालु

Fri, 21 Aug 2015 06:36 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 21 Aug 2015 06:36 PM IST
विज्ञापन
Jnmkalyank festival faithful Jume
जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ का जन्मकल्याणक महोत्सव शुक्रवार को ठंडी सड़क स्थित नेमिनाथ जिनालय में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सुबह अभिषेक, पूजन के उपरांत बधाई गीत और पालना झुलाना कार्यक्रम आयोजित किया गया। दोपहर को महिलाओं ने भगवान के गीत गाकर प्रभु की भक्ति की।
विज्ञापन

इस दौरान सुबह पीतवस्त्र धारी इंद्रों ने 108 कलशों से प्रभु नेमिनाथ का अभिषेक किया। इंद्र-इंद्राणियों ने जमकर नृत्य किया और प्रभु को पालना झुलाया। जैन महिला संगठन की अध्यक्ष बबिता जैन प्रेरणा ने बताया कि भगवान नेमिनाथ का जन्म श्रावण शुक्ला षष्ठी के दिन शौरीपुर में राजा समुद्रविजय के घर हुआ था। इसके बाद उन्होंने गुजरात में स्थित गिरनार पर्वत से मोक्ष की प्राप्त किया। इस मौके पर दोपहर में श्राविकाओं ने ढोलक की थाप के साथ मंगल गीत गाए और प्रभु जन्म की खुशियां मनाईं। सायं को 22 दीपकों से भगवान नेमिनाथ की आरती की गई। सभी कार्यक्रम श्री दिगंबर जैन पदमावती पुरवाल पंचायत के संरक्षण में संपन्न हुए।
विज्ञापन

इस मौके पर मेघा जैन, सुनीता जैन, इंद्रा जैन, मंजू जैन, श्रीमाला जैन, ममता जैन, मनीषा जैन, विमला जैन, जिनवाणी जैन, शशि जैन, आशा जैन, प्रवीना जैन, संगीता जैन, माधवी जैन, शकुंतला जैन, रेनू जैन, पारुल जैन, पुष्पा जैन, ऊषा जैन, हेमा जैन, रेखा जैन, डॉ. अखिलेश जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज मनेगा मोक्ष कल्याणक
एटा। पुरानी बस्ती स्थित बड़ा जैन मंदिर में शनिवार को 23वें तीर्थंकर भगवान पाश्र्वनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया जाएगा। इस मौके पर चुनमुन झांकी मंडल और विमल सागर सेवा समिति द्वारा 23 किलो का निर्वाण लाडू चढ़ाया जाएगा। वहीं संगीतमय कल्याण मंदिर विधान का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान शाश्वत पर्वत सम्मेद शिखर की रचना के दर्शन भी होंगे। जैन महिला संगठन की अध्यक्ष बबिता जैन ने सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचने का आह्वान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed