{"_id":"573218bd4f1c1b160591a4ad","slug":"jile-mein-paanch-sau-se-adhik-log-chinhit-vibhaag-bhejega-notis","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पांच सौ से अधिक लोग चिन्हित, विभाग भेजेगा नोटिस ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पांच सौ से अधिक लोग चिन्हित, विभाग भेजेगा नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
Updated Tue, 10 May 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
income tax department
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीस लाख से अधिक की प्रापर्टी खरीदने वाले और खाते में दस लाख से अधिक कैश जमा करने वाले आयकर विभाग के निशाने पर है। विभाग ने ऐसे पांच सौ लोगों की सूची तैयार कर नोटिस भेजने की तैयारी कर ली है। विभाग नोटिस में प्रापर्टी खरीदने और जमा किए गए कैश के संबंध में आय का श्रोत पूछेगा। विभाग उन लोगों को भी कार्रवाई की जद में ले रहा है जो पहले रिटर्न दाखिल करते थे लेकिन अब दाखिल नहीं कर रहे हैं।
आयकर विभाग ने 500 से अधिक ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रहा है जिन्होंने तीस लाख रुपये से अधिक कीमत की प्रापर्टी खरीदी या दस लाख रुपये से अधिक का कैश अपने खाते में जमा कराया, लेकिन आय के स्रोत की जानकारी आयकर विभाग को नहीं दी है। इसी सूची में ऐसे कारोबारी भी शामिल हैं जिन्होंने पिछले सालों में आयकर रिटर्न दाखिल किया है, लेकिन अब वे रिटर्न दाखिल नहीं कर रहे। विभाग का कहना है कि यदि कारोबार बंद हो चुका है या घाटे में चल रहा है तो भी कारोबारियों को हर साल की तरह आयकर रिटर्न दाखिल कर स्थिति की जानकारी देनी होगी।
शिक्षकों पर भारी पड़ेगी बाबुओं की लापरवाही
शिक्षा विभाग के बाबुओं की लापरवाही का खामियाजा जिले के बेसिक और माध्यमिक शिक्षकों को भुगतना पड़ेगा। आयकर अधिकारी रामदुलारे ने बताया कि जिले में सैकड़ों की संख्या में ऐसे बेसिक और माध्यमिक शिक्षक हैं जिनकी सेलरी से विभाग के बाबुओं ने करीब तीन करोड़ रुपये टीडीएस तो काट लिया है, लेकिन विभाग की वेवसाइट पर अपडेट नहीं किया है। इसके चलते रिकार्ड में शिक्षकाें पर तीन करोड़ रुपये का आयकर बकाया दिखाई दे रहा है। विभाग ऐसे शिक्षकों को आयकर रिटर्न भरने और इंकम टैक्स जमा करने के लिए नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है।