{"_id":"56fac3d44f1c1b5c51f002b3","slug":"jile-kee-15-laakh-janata-ka-hai-mahotsav-deeem","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले की 15 लाख जनता का है महोत्सव: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले की 15 लाख जनता का है महोत्सव: डीएम
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
Updated Tue, 29 Mar 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
कासगंज महोत्सव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज महोत्सव का शुभारंभ मंगलवार को हवन पूजन कार्यक्रम के साथ हुआ। गायत्री परिवार ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कार्यक्रम संपन्न कराया। महोत्सव 19 अप्रैल तक चलेगा।
डीएम के विजयेन्द्र पाण्डियान ने कहा कि जिले की 15 लाख जनता का ये महोत्सव है। पूरे जिले के लोग इस महोत्सव में आयोजित होने वाले मनोरंजक परक कार्यक्रमों का आनंद ले। एडीएम बीएम मिश्र ने महोत्सव के शुभारंभ पर शुभकामनाएं दी। मुख्य विकास अधिकारी श्री निवास मिश्र ने कहा कि गायत्री परिवार विश्व कल्याण का कार्य करता है इस महोत्सव का शुभारंभ गायत्री परिवार के सानिध्य में हुआ है
शुभारंभ के मौके पर आयोजित हवन यज्ञ में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अन्य गणमान्य लोगों ने वैदिक मंत्रोच्चारण पर हवन में आहुतियां दी। शुभारंभ कार्यक्रम आयोजक डा. सुरेंद्र गुप्ता, रमन किशोर पल्तानी, रजनीकांत माहेश्वरी और किशन गौड ने सभी का स्वागत करते हुए प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया।
विज्ञापन
आयोजक डा. सुरेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह बेहद ही ऐतिहासिक पल है, जहां भक्ति भाव का अनूठा संगम देखने को मिलता है। इस दौरान डीडीओ सेवा राम, पीडी रमेश चन्द्र, एसडीएम पटियाली परवेज अहमद, तहसीलदार कासगंज मनोज कुमार,जंयत गुप्ता, आशा साहू आदि मौजूद रहे।