{"_id":"62cc604081e76f56a17a2e1e","slug":"jewels-worth-lakhs-snatched-from-woman-by-indecent-etah-news-agr539741510","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से अभद्रता कर छीने लाखों के जेवरात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से अभद्रता कर छीने लाखों के जेवरात
विज्ञापन
अवागढ़। थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक महिला से उसके रिश्तेदारों ने ही अभद्रता कर जेवरात छीन लिए। पीड़िता ने थाने में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि अपने मायके फिरोजाबाद बाइक से आ रही थी। 7 जुलाई को फिरोजाबाद जनपद के मकरंदपुर निवासी पिंट व टिंकू भी उसके साथ बाइक पर थे। बाइक नगला गुमानी के पास पहुंची।
इसी दौरान पिंटू व टिंकू ने अभद्रता शुरू कर दी। इस दौरान दोनों आरोपी सोने की सीतारामी, चार चूड़ी, मंगलसूत्र व चार अंगूठी छीनकर भाग गए। थानाध्यक्ष फूलचंद्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।