फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jewelry store theft of millions

सराफ की दुकान में लाखों की चोरी

Wed, 20 Jan 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 20 Jan 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
Jewelry store theft of millions
मंगलवार की सांय भी नगर के बिलराम गेट पर सदर कोतवाली के नजदीक चोरों ने एक सराफ की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने दुकान में रखी दस हजार की नगदी सहित लाखों रुपये मूल्य के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन

चोरी की घटना राजेंद्र प्रसाद पुत्र सियाराम के यहां हुई। उनकी दुकान कोतवाली से कुछ ही दूरी पर है।  सर्द रात्रि एवं अंधेरे का फायदा उठाकर चोरों ने दुकान की छत का दरवाजा और छत का जाल तोड़कर दुकान में प्रवेश कर लिया। दुकान की तिजोरी में रखी 10 हजार की नगदी एवं और 90 हजार रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। सुबह जब दुकान स्वामी दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान का सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। चोरी की घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो वह भी मौके पर आ गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चोरी की घटना का निरीक्षण किया। व्यापारी की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed