फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Jewelery and cash stolen from teacher's house

Etah News: शिक्षक के घर से जेवर-नकदी चोरी

Mon, 24 Feb 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 24 Feb 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Jewelery and cash stolen from teacher's house
जैथरा में शहीद गेट पर ​शिक्षक के घर चोरी के ​बाद खुली पड़ी अलमारी, बक्से। - फोटो : जैथरा में शहीद गेट पर ​शिक्षक के घर चोरी के ​बाद खुली पड़ी अलमारी, बक्से।
जैथरा। कस्बा में एटा रोड स्थित शहीद गेट के पास एक शिक्षक के घर से चोर लाखों की कीमत के जेवर एवं 50 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सुबह जागने पर गृहस्वामी दंपती को जानकारी हुई। पुलिस चोरों तक पहुंचने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय सिहोरी के शिक्षक जितेंद्र सिंह का घर कस्बे में शहीद गेट पर है। शनिवार की रात को सभी कमरे बंद कर वह घर के दूसरे हिस्से में बने कमरे में सोने चले गए। रात में किसी समय घुसे चोरों ने उनके कमरे की बाहर से कुंडी लगा दी और मकान के अन्य कमरों के ताले तोड़कर घुस गए।
विज्ञापन


अलमारी का ताला तोड़कर खोल लिया और इसमें रखे 90 ग्राम सोने के अलावा चांदी के जेवर और 50 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। सुबह के समय लघुशंका के लिए जागने पर कमरे की कुंडी बाहर से लगी होने पर जितेंद्र चौंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ोसी को फोन कर कमरे की कुंडी खुलवाकर देखा तो उनका दिमाग चकरा गया। मकान के दूसरे हिस्से के कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर देखा तो कमरे में रखी अलमारी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए जा रहे हैं। जल्द चोरों की पहचान कर पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed