{"_id":"5ff1f1938ebc3e3c9037dc67","slug":"jeherkhurani-etah-news-agr474799210","type":"story","status":"publish","title_hn":"छुट्टी लेकर आ रहे सैनिक को जहरखुरानों ने चाय पिलाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छुट्टी लेकर आ रहे सैनिक को जहरखुरानों ने चाय पिलाकर लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। छुट्टी पर घर लौटते समय सैनिक को जहरखुरानों ने चाय पिलाकर उसका माल पार कर दिया। शनिवार देररात सैनिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके पास मिले मोबाइल नंबर से परिजनों को सूचना दी गई। सूचना पर परिजन पहुंच गए और होश में आने पर सैनिक घर चला गया।
जिला मैनपुरी थाना बिछवां क्षेत्र के गांव अडूपुरा निवासी सीआरपीएफ का जवान रामवीर सिंह पुत्र रामशंकर शनिवार रात एटा रोडवेज बस स्टैंड पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। पुलिस ने सीआरपीएफ जवान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सैनिक के पास मिले मोबाइल नंबर से स्वास्थ्य कर्मियों ने परिजनों को सूचना दी। होश में आने पर सैनिक ने बताया कि वह श्रीनगर में तैनात है और एक माह की छुट्टी लेकर घर आ रहा था।
अलीगढ़ तक ट्रेन से आया और अलीगढ़ स्थित पुराने बस स्टैंड पर मैनपुरी आने के लिए बस में बैठा था। तभी एक युवक आया और पूछने लगा कि आप कहां जाएंगे? इसके बाद उसने मैनपुरी जाने की बात बताई तो वह भी कहने लगा कि मैं भी मैनपुरी जाऊंगा। दोस्ती गांठने के बाद वह दो चाय लेकर आया। मना करने पर उसने काफी आग्रह किया तो उसने चाय पी ली।
विज्ञापन
तभी मैनपुरी जाने वाली कन्नौज डिपो की बस आ गई और वह उसमें सवार हो गया। बस में सवार होने के 20 मिनट बाद पूरी तरह से बेहोश हो गया। सैनिक ने बताया कि जहरखुरान तीन मोबाइल, हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र, घरेलू व खाने पीने का करीब 25 हजार रुपये का सामान और पांच हजार रुपये की नकदी पार कर ले गए। मामले में सैनिक के भाई अरविंद कुमार ने कहा कि तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराएंगे।