{"_id":"58d2bc194f1c1b996e1a25c9","slug":"jeeesatee-se-kaarobaaree-ko-jel-bhejane-ka-praavadhaan-ho-samaapt","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी से कारोबारी को जेल भेजने का प्रावधान हो समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी से कारोबारी को जेल भेजने का प्रावधान हो समाप्त
amar ujala
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
प्रेस कांफ्रेंस करते व्यापारी नेता बनवारीलाल कंछल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल ने कहा कि केंद्र सरकार जुलाई से जीएसटी लागू करने जा रही है। व्यापारी इसका स्वागत करते हैं, लेकिन इसमें से कुछ प्रावधान व्यापारियों के लिए अहितकारी है। कारोबारी को जेल भेजने के प्रावधान को समाप्त किया जाए तथा जुर्माने की राशि को घटाया जाए।
प्रदेश अध्यक्ष कंछल होटल शीतला पैलेस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जीएसटी के लागू होने के बाद एक्साइज, एडीशनल एक्साइज, सेवा कर, मनोरंजन कर, वेट टैक्स आदि समाप्त हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि व्यापार मंडल ने 25 लाख तक के टर्न ओवर वाले कारोबारी को जीएसटी से बाहर रखने की मांग की थी। केंद्र सरकार ने 20 लाख तक के टर्न ओवर वाले कारोबारी को इससे बाहर रखने का जो निर्णय लिया है वह सराहनीय है। सरकार ने व्यापारियों की मांग पर कई अन्य महत्वपूर्ण फेरबदल किए इनके लिए भी व्यापार मंडल आभारी है। आयकर विभाग केंद्र सरकार की मंशा के विपरीत सरेंडर के लिए जबरन कारोबारियों पर दबाव बना रहा है जो उचित नहीं हैं। वाणिज्य कर विभाग एसबीआई के छापे डालकर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। इसे रोका जाए। छापे डालने से पूर्व व्यापारमंडल के पदाधिकारियों को साथ में लिया जाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष सतीश गुप्ता, नगर अध्यक्ष अखिलेश अग्रवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष आमोद गुप्ता, फारूक कुरैशी, मनोज अग्रवाल, रजत बिड़ला, राकेश गर्ग, राकेश साहू, हिमांशु माहेश्वरी, सतवीर सिंह, डा. लईक, सरवन साहू आदि मौजूद रहे।