{"_id":"6537ff07ec8aadbe61064648","slug":"jcb-and-two-tractors-caught-while-mining-police-released-them-etah-news-c-163-1-sagr1016-7376-2023-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खनन करते जेसीबी व दो ट्रैक्टर पकड़े, पुलिस ने छोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खनन करते जेसीबी व दो ट्रैक्टर पकड़े, पुलिस ने छोड़े
Tue, 24 Oct 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 24 Oct 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
जलेसर। तहसील क्षेत्र में कई जगह अवैध खनन चल रहा है। इसकी शिकायत पर शनिवार देर रात को क्षेत्र के गांव कोसमा में तहसीलदार जलेसर ने खनन करते जेसीबी व दो ट्रैक्टर पकड़ लिए। इस दौरान कई ट्रैक्टर व ट्राॅली भाग गए। एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया, लेकिन पुलिस ने जेसीबी व दो ट्रैक्टर ट्राॅली को छोड़ दिया। वहीं एसडीएम नितिन तेवतिया ने सोमवार को कोसमा के खनन माफिया के विरुद्ध कार्रवाई की है।
तहसील क्षेत्र के गांव कोसमा व गांव रसीदपुर, गोपालपुर, काजीपुर, अरबगढ़ के लोगों ने बताया कि देर रात गांवों के खेतो में अवैध तरीके से मिट्टी का खनन किया जाता है। ट्रैक्टर-ट्राॅली इतनी तेज गति में चलते हैं उनके सामने कोई भी वाहन या व्यक्ति आ जाए तो कोई भी घटना घटित हो सकती है। शनिवार की देर रात तहसीलदार संदीप सिंह द्वारा अवैध रूप से चल रहे खनन की शिकायत पर क्षेत्र के गांव कोसमा में बिना किसी विभागीय इजाजत के अवैध रूप से खनन चल रहा था। जिस पर तहसीलदार जलेसर से कार्रवाई की जिसमें ट्रैक्टर चालक अपने-अपने ट्रैक्टर लेकर भाग खड़े हुए।
वहीं एसडीएम नितिन तेवतिया ने बताया कि क्षेत्र में रात के समय खनन माफिया अवैध खनन करते हैं इसकी शिकायतें मिल रहीं थीं। शनिवार की रात में भी एक शिकायत मिली थी। तहसीलदार को मौके पर भेजा गया। जहां अवैध खनन होते हुए पाया गया। गांव कोसमा निवासी डंबर सिंह पुत्र घासीराम के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई है।