{"_id":"64529f5dcf76469d140c1724","slug":"jawahar-thermal-project-will-install-three-health-atms-in-the-district-etah-news-c-25-1-145250-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: जवाहर तापीय परियोजना से जिले में लगेंगे तीन हेल्थ एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: जवाहर तापीय परियोजना से जिले में लगेंगे तीन हेल्थ एटीएम
Wed, 03 May 2023 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 03 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
एटा। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी में एक कदम और आगे बढ़ाया गया है। यहां जवाहर तापीय विद्युत परियोजना से मिलने वाले तीन हेल्थ एटीएम को स्वास्थ्य इकाइयों पर लगाया जाएगा। इससे लोगों को बीमारी की जांच की रिपोर्ट पांच मिनट में मिल जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को त्वरित उपचार मिल सकेगा। स्वास्थ्य इकाइयों पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलें, इसके लिए शासन लगातार जोर दे रहा है। संसाधन भी उपलब्ध करा रहा है। इसी के तहत जिले में मंडी समिति पीएचसी सहित चुरथरा सीएचसी पर हेल्थ एटीएम जनवरी में लगाए गए। इससे मरीजों को जांच रिपोर्ट के लिए इंतजार नहीं करना होता है। मरीज को 27 से अधिक जांचों की रिपोर्ट पांच मिनट में मिल जाती है।
अब जिले में तीन हेल्थ एटीएम जवाहर तापीय विद्युत परियोजना द्वारा दिए जा रहे हैं, जो बागवाला सीएचसी सहित मलावन व निगोह हसनपुर की पीएचसी पर लगाए जाएंगे। इससे यहां पहुंचने वाले मरीजों को जांच रिपोर्ट के आधार पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। उन्हें मुख्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
पीएचसी पर होती हैं चुनिंदा जांचें
अभी बागवाला सीएचसी पर मलेरिया व डेंगू सहित सीबीसी की जांच की जाती है। जबकि अन्य जांचों के लिए मरीज को मुख्यालय की दौड़ लगानी पड़ती है। वहीं मलावन व निगोह हसनपुर की पीएचसी पर काफी कम संसाधन हैं। ऐसे में तीनों स्वास्थ्य इकाइयों पर चुनिंदा जांचें ही हो पाती हैं। एटीएम लगने से लोगों को बेहतर उपचार मिलेगा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
तापीय परियोजना से तीन हेल्थ एटीएम मिल रहे हैं। तीनों एटीएम को स्वास्थ्य इकाइयों पर लगाया जाएगा। इससे मरीजों को जांच के बाद पांच मिनट में रिपोर्ट मिल जाएगी। -डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ