फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   jam of several kilometers long Due to strike by roadways workers in Etah

Etah: रोडवेजकर्मियों ने की हड़ताल... लगा कई किमी लंबा जाम, बस स्टॉप पर पसरा सन्नाटा; सर्दी में भटक रहे यात्री

Mon, 01 Jan 2024 10:08 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 Jan 2024 10:08 AM IST
सार

एटा में रोडवेजकर्मियों ने हड़ताल कर दी। इससे कई किमी लंबा जाम लग गया। बस स्टॉप पर सन्नाटा पसर गया। सर्दी में यात्री सड़क पर भटक रहे हैं। 

विज्ञापन
jam of several kilometers long Due to strike by roadways workers in Etah
Etah: रोडवेजकर्मियों ने की हड़ताल... लगा कई किमी लंबा जाम, - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में वर्ष के पहले दिन ही सोमवार को रोडवेजकर्मियों ने हड़ताल कर दी। इसकी वजह से भीषण सर्दी में यात्रियों के परेशान होना पड़ रहा है। वहीं कर्मियों ने मुख्य चौराहे को जाम कर दिया। इससे कई किमी लंबा जाम लग गया।  

विज्ञापन


दरअसल कर्मियों में यह आक्रोश हाल ही में हिट एंड रन पर पेश हुए नए कानून को लेकर है। सुबह से ही कर्मियों ने हड़ताल कर दी। वहीं अनुबंधित बस के चालक व मालिकों द्वारा बस स्टॉप से गाड़ियों को नहीं निकालने दिया जा रहा है। इसकी वजह से विभिन्न क्षेत्रों के लिए जाने वाले यात्री इधर-उधर भटक रहे हैं। 
विज्ञापन


इसके अलावा बस स्टैंड पर बाहर से आने वाली गाड़ियों को भी चालक कतार में खड़ी करा रहे हैं। इससे माया पैलेस चौराहे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आवागमन बाधित हो गया। आमजन को भी जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। जिले में आने-जाने वाले छोटे वाहन भी जाम में फंस गए। सूचना पर रोडवेज अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची। हड़ताल कर रहे कर्मियों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रक चालकों की हड़ताल की वजह से पेट्रोल-डीजल के लिए लोग परेशान हैं। पेट्रोल पंपों पर स्टॉक की कमी बताकर जरूरत के अनुरूप नहीं मिल पा रहा है। 100 रुपये का पेट्रोल मांगने पर उन्हें 50 रुपये का ही पेट्रोल दिया जा रहा है। इससे वर्ष के पहले दिन ही लोग लोग अपने गंतव्य स्थान को जाने के लिए परेशान हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed