{"_id":"5fbe999e8ebc3e9bcd438c2a","slug":"jam-etah-news-agr469409546","type":"story","status":"publish","title_hn":"... जब जाम में फंसे एएसपी ने डंडा लेकर दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएसपी ओपी सिंह के जाने के बाद टेंपो के चालान काटता ट्रैफिक सिपाही । संवाद
- फोटो : ETAH
Link Copied
एटा। देवोत्थान एकादशी पर सहालग के चलते शहर का जीटी रोड सुबह से जाम रहा। सुबह नौ बजे तक बाजार पूरा नहीं खुल पाया पर जीटी रोड पर वाहन रेंगते नजर आए। स्थिति बेकाबू होने पर एसएसपी सुनील कुमार सिंह ने स्वयं कमान संभाली तो अधीनस्थ भी चौकन्ने हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक ने ठंडी सड़क पर जाम लगा रहे ऑटो चालकों पर स्वयं गाड़ी से उतरकर डंडे बरसाए।
विज्ञापन
बुधवार की दोपहर एएसपी ओपी सिंह ठंडी सड़क तिराहा पर ही ऑटो और प्राइवेट वाहनों की लगी कतारों की वजह से जाम में फंस गए। यहां से किसी तरह निकल पाए तो काली मंदिर पर जाम में फंसे रहे। नन्नूमल चौराहा पर ऑटो काफी संख्या में होने के चलते काफी देर तक जाम में फंसा रहना पड़ा तो एएसपी का गुस्सा फूट पड़ा। खुद ही कार से उतरकर पीआरडी जवान का डंडा लिया और ऑटो चालकों को खदेड़ना शुरू कर दिया। एएसपी इसके बाद पटियाली गेट चौकी पहुंचे तो यहां भी ऐसी हालत मिली। इसके बाद यातायात व्यवस्था में लगे पीआरडी जवानों, होमगार्ड और पुलिस कर्मियों को हिदायत दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।